Magh Mela 2026: कोई हड्डी चबाकर कर रहा साधना, तो किसी ने दशकों से नहीं नहाया; संगम तट पर दिखा साधुओं का हैरतअंगेज रूप

प्रयागराज का माघ मेला इस बार आस्था के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। मेले में पहुंचे कई अनोखे बाबा और साधु-संत अपने अलग अंदाज के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Magh Mela 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 8, 2026

Magh Mela 2026: प्रयागराज का माघ मेला अपनी प्राचीन परंपराओं और तपस्वियों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इस साल भी यहां कई ऐसे साधु आए हैं, जिनका रहस्यमय अंदाज विज्ञान और तर्क से परे नजर आता है। इंटरनेट पर इन दिनों चार खास वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो श्रद्धालुओं और नेटिजन्स को अचंभे में डाल रहे हैं।

Magh Mela 2026: बिना भीड़ के कैसे करें संगम दर्शन? ये रहे VIP सुविधाओं वाले खास विकल्प

हड्डी चबाते अघोरी साधु

Magh Mela 2026
संगम तट पर दिखा साधुओं का हैरतअंगेज रूप

मेले के शुरुआती दिनों में ही एक अघोरी साधु का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे बेझिझक हड्डी चबाते हुए देखे जा सकते हैं। अघोर पंथ की यह डरावनी लगने वाली साधना लोगों के बीच कौतूहल पैदा कर रही है। जब उनसे इस विचित्र क्रिया के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनकी साधना का एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि भले ही लोग उन्हें हड्डी चबाते देख रहे हों, लेकिन वे भी रात के तीन बजे भाव-भजन और ईश्वर की गहन तपस्या में लीन रहते हैं।

माला बेचने वाली महिला और ‘फैशन शो’ की चर्चा

सिर्फ साधु ही नहीं, बल्कि मेले में सामान बेचने वाले लोग भी चर्चा में हैं। एक वीडियो में एक महिला माला बेचते हुए नजर आ रही हैं, लेकिन उनके पहनने का सलीका और अंदाज किसी मॉडल जैसा लग रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि “मैडम माला बेचने आई हैं या फैशन शो में”, वहीं कुछ अन्य इसे ‘बॉलीवुड एंट्री’ की तैयारी बता रहे हैं।

दुनिया के सबसे छोटे बाबा

Magh Mela 2026
संगम तट पर दिखा साधुओं का हैरतअंगेज रूप

मेले में आकर्षण का केंद्र बने हैं गंगापुरी महाराज, जिनकी ऊंचाई मात्र 3 फुट 8 इंच है। उन्हें ‘दुनिया का सबसे छोटा बाबा’ कहा जा रहा है। 58 वर्षीय गंगापुरी महाराज अपने हाथों में चूड़ी और कंगन पहनते हैं और खुद को अर्धनारीश्वर का उपासक बताते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने बीते 36 वर्षों से स्नान नहीं किया है। उनका कहना है कि वे शुद्धिकरण के लिए जल के स्थान पर शरीर पर राख (भभूत) मलते हैं, जो उनकी साधना का अभिन्न अंग है।

7 वर्षों से एक पैर पर खड़े होकर तपस्या

Magh Mela 2026
संगम तट पर दिखा साधुओं का हैरतअंगेज रूप

सीतापुर के नैमिषारण्य से आए 26 वर्षीय नागा बाबा शंकरपुरी की साधना देख लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। शंकरपुरी बाबा बीते 7 सालों से लगातार एक पैर पर खड़े होकर अपनी साधना पूरी कर रहे हैं। अक्षय वट मार्ग के किनारे उन्होंने एक झूला लगाया है, जिसका सहारा लेकर वे घंटों एक पैर पर टिके रहते हैं। उनकी इस कठोर प्रतिज्ञा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Magh Mela 2026: माघ मेले में आकर्षण का केंद्र बने बाबा शंकरपुरी, 7 साल से नहीं लगाया भूमि पर आसन