Magh Mela 2026: माघ मेले के शिविर में भीषण आग, हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत

प्रयागराज माघ मेले के शिविरों में आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गुरुवार देर रात सेक्टर पांच-छह स्थित एक शिविर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

Magh Mela 2026

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 16, 2026

Magh Mela 2026: प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के शिविरों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले भी दो बार आग लगी थी, जिसमें शिविरों का सामान जलकर राख हो गया था। हालांकि इस बार आग ने एक युवक की जान ले ली, जिससे पूरे मेले क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बन गया है।

Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या पर उमड़ेगा जनसैलाब, प्रशासन ने बढ़ाए स्नान घाट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सेक्टर पांच-छह में लगी आग

Magh Mela 2026
माघ मेले के शिविर में भीषण आग

गुरुवार देर रात सेक्टर पांच-छह स्थित एक शिविर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही वहां मौजूद लोग घबराकर बाहर की ओर भागने लगे। मदद की आवाजें गूंजने लगीं और आसपास के शिविरों में रहने वाले श्रद्धालुओं में भी खलबली मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुए पानी और बालू फेंककर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की।

फायर ब्रिगेड की तत्परता

मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से आग को बड़े पैमाने पर फैलने से रोका जा सका। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

युवक की मौत से मचा हड़कंप

आग बुझाने के प्रयास के दौरान मानस नामक युवक, जो लीलापुर थाना सरायइनायत का निवासी था, आग की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसे तुरंत मेला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

श्रद्धालुओं में भय और प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस घटना से श्रद्धालुओं में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। सीओ प्रयागवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आग पर फायरकर्मियों ने तत्काल काबू पा लिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश मानस की जान नहीं बचाई जा सकी। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Satua Baba Magh Mela: माघ मेले में सतुआ बाबा का जलवा! ब्रांडेड चश्मे और करोड़ों की स्पोर्ट्स कार देख लोग रह गए दंग