Maduro in US Custody: न्यूयॉर्क की सड़कों पर हथकड़ी पहनकर निकले मादुरो, जाते-जाते अमेरिकी अफसरों को बोल गए ‘गुड नाइट’

वीडियो में 63 वर्षीय निकोलस मादुरो हथकड़ी लगाए, काली हुडी वाली स्वेटशर्ट पहने DEA कार्यालय के अंदर चलते हुए दिखाई देते हैं।

Maduro in US Custody

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 4, 2026

Maduro in US Custody: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद न्यूयॉर्क से सामने आए वीडियो ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अमेरिकी सेना ने मादुरो को गिरफ्तार कर ब्रुकलिन स्थित अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के मुख्यालय परिसर में बने मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (MDC) में रखा है। हिरासत में ले जाते वक्त उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘गुड नाइट’ कहते नजर आए।

US Attack On Venezuela: वेनेजुएला की राजधानी Caracas पर America का ताबड़तोड़ हमला

एयरबेस से DEA ऑफिस तक की ‘परेड’

Maduro in US Custody
हथकड़ी पहनकर निकले मादुरो

अमेरिकी सेना ने मादुरो को न्यूयॉर्क के एयरबेस पर उतारने से लेकर DEA मुख्यालय तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड किया। व्हाइट हाउस की रैपिड रिस्पांस 47 टीम ने इन वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी किया। इन फुटेज को दुनिया भर में देखा जा रहा है और यह गिरफ्तारी वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।

हथकड़ी और काली हुडी में मादुरो

मैनहैटन स्थित DEA कार्यालय के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इसमें 63 वर्षीय मादुरो हथकड़ी पहने और काले रंग की हुडी वाली स्वेटशर्ट में दिखाई दिए। वे ‘DEA NYD’ लिखे नीले कालीन से ढके गलियारे में चलते हुए अधिकारियों को ‘गुड नाइट, हैप्पी न्यू ईयर’ कहते नजर आए। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार शाम मादुरो की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनकी आंखों पर पट्टी बंधी थी और हाथों में हथकड़ी लगी थी।

काराकास से गिरफ्तारी

शनिवार तड़के अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर हवाई हमला किया। इसी दौरान राजधानी कराकास के फोर्ट टियूना सैन्य परिसर में अपने आवास पर सो रहे मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिकी सैनिकों ने हिरासत में ले लिया। यह गिरफ्तारी बेहद नाटकीय रही और इसे अमेरिका की सत्ता परिवर्तन योजना का हिस्सा माना जा रहा है।

आरोपों की लंबी सूची

अमेरिका ने मादुरो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें कोकीन तस्करी, नार्को-टेररिज्म को बढ़ावा देना और चुनावों में धांधली शामिल है। इन आरोपों के आधार पर अमेरिका ने वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन की योजना बनाई। कार्रवाई से पहले अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में वेनेजुएला की घेराबंदी की थी। अमेरिका ने मादुरो को सत्ता छोड़ने और देश से बाहर जाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उनके इनकार के बाद हवाई हमले किए गए और अंततः उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

वैश्विक प्रतिक्रिया और असर

मादुरो की गिरफ्तारी और उनसे जुड़े वीडियो ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘गुड नाइट’ कहते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना न केवल वेनेजुएला की राजनीति बल्कि अमेरिका-लैटिन अमेरिका संबंधों पर भी गहरा असर डाल सकती है।

NYC Mayor Venezuela: निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और सैन्य कार्रवाई पर क्या बोले न्यूयॉर्क के मेयर? जानें पूरा मामला