पंजाब स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप में लुधियाना के खिलाड़ी ने मचाया धमाल, झटके 4 मेडल

लुधियाना. लुधियाना के खिलाड़ी अमित सक्सेना ने तीसरी पंजाब स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार कैटेगरी में 4 मेडल जीते। यह चैंपियनशिप 21 से 23 अगस्त तक पखोवाल रोड स्थित ग्लैम्पटन स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित की गई थी। पंजाब पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित और ChkoKko द्वारा प्रायोजित इस इवेंट में राज्य भर के बेहतरीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सक्सेना ने 40+ पुरुष सिंगल्स में गोल्ड, 35+ पुरुष सिंगल्स में सिल्वर, 35+ पुरुष डबल्स में सिल्वर और 45+ पुरुष डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। पंजाब पिकलबॉल एसोसिएशन ने अमित सक्सेना को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लुधियाना.

लुधियाना के खिलाड़ी अमित सक्सेना ने तीसरी पंजाब स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार कैटेगरी में 4 मेडल जीते। यह चैंपियनशिप 21 से 23 अगस्त तक पखोवाल रोड स्थित ग्लैम्पटन स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित की गई थी।

पंजाब पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित और ChkoKko द्वारा प्रायोजित इस इवेंट में राज्य भर के बेहतरीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सक्सेना ने 40+ पुरुष सिंगल्स में गोल्ड, 35+ पुरुष सिंगल्स में सिल्वर, 35+ पुरुष डबल्स में सिल्वर और 45+ पुरुष डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। पंजाब पिकलबॉल एसोसिएशन ने अमित सक्सेना को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

आयोजकों की तारीफ करते हुए सक्सेना ने कहा, "शानदार चैंपियनशिप आयोजित करने के लिए पंजाब पिकलबॉल एसोसिएशन और सेक्रेटरी श्री विक्रमजीत सिंह को बधाई।" उनकी यह उपलब्धि राज्य में पिकलबॉल में लुधियाना के बढ़ते दबदबे को दिखाती है।

2