Lucknow News: दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप, 3 दिन तक बनाया बंधक

चारबाग स्टेशन पर ट्रेन से उतरी यूपीएससी छात्रा के साथ सुशांत गोल्फ सिटी के उस बंद कमरे में 3 दिनों तक क्या खेल खेला गया? नशीली कॉफी के उस एक घूंट ने कैसे उजाड़ दी मासूम की जिंदगी, और बरेली स्टेशन के पास फोन पर ऐसा क्या हुआ जिससे हिल उठी पुलिस?

दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 25, 2026

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बेहद ही झकझोक देने वाला मामला सामने आया है। ऐसे में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा, यूपीएससी की तैयारी कर रही एक होनहार छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। इस घिनौने काम को किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि युवती के एक पुराने परिचित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया। आरोपियों ने तीन दिनों तक पीड़ित को बंधक बनाए रखा और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बार-बार हैवानियत करते रहे।

Raigad Accident News: रायगढ़ के अम्बेनाली घाट की गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, सतारा के 8 पर्यटकों की मौत

ट्रेन से उतारकर ले गए सुशांत गोल्फ सिटी

आपको बता दें कि, पीड़िता मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली है और दिल्ली के एक जाने-माने कॉलेज से बीए ऑनर्स करते हुए सिविस सर्विसेज की तैयारी में जुटी है। वह कॉलेज की छुट्टियों में अपने घर आई हुई थी। 15 मई को अपना एडमिट कार्ड लेने के लिए वह सुहेलदेव एक्सप्रेस से वापस दिल्ली लौट रही थी। यात्रा के दौरान उसने जौनपुर के ही अपने चार साल पुराने परिचित शिवम यादव को वॉट्सएप पर इसकी जानकारी दे दी।

जैसे ही ट्रेन लखनऊ के चारबाग स्टेशन पहुंची, शिवम अपने साथी शनि यादव के साथ वहां पहुंच गया। दोनों ने दबाव बनाकर युवती को ट्रेन से उतार लिया और जबरन सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के एक कमरे पर ले गए।

नशीली कॉफी और तीन दिनों तक बंधक बनाकर प्रताड़ना

कमरे पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने साजिश के तहत युवती को कॉफी पीने के लिए दी, जिसमें पहले से ही नींद की गोलियां मिली हुई थीं। कॉफी पीते ही युवती बेहोश होने लगी, जिसका फायदा उठाकर शिवम ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर भी आरोपी नहीं रुका और रातभर दरिंदगी करता रहा।

अगले दिन (16 मई) शिवम के बाहर जाने पर उसके दोस्त शनि यादव ने डरी-सहमी पीड़िता के साथ जबरन कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी जब भी बाहर जाते, कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर देते थे। हद तो तब हो गई जब 17 मई को इस घिनौने अपराध में एक तीसरा अज्ञात युवक भी शामिल हो गया। तीनों आरोपियों ने मिलकर 18 मई की दोपहर तक युवती को बंधक बनाए रखा और उसकी अस्मत तार-तार करते रहे।

बरेली के पास पिता को सुनाई आपबीती

18 मई की शाम को आरोपियों ने एक कैब बुक की और पीड़िता को जबरन वापस उसी सुहेलदेव एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बैठाकर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। ट्रेन जब बरेली स्टेशन के पास पहुंची, तो डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर रोते हुए अपने पिता को फोन किया और पूरी आपबीती सुनाई।

पीड़ित पिता ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया, जिसके बाद जीआरपी की टीम ने ट्रेन में युवती को सुरक्षा दी। दिल्ली के आनंद विहार थाने में परिजनों की मौजूदगी में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई।

पिता ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी पढ़ाई में बेहद होनहार है और आईएएस (IAS) बनने का सपना देख रही थी। इस भयावह घटना के बाद से वह गहरे मानसिक सदमे में है और उसने पूरी तरह बातचीत बंद कर दी है। पीड़ित पिता ने रोते हुए गुस्से में कहा कि उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए और इन दरिंदों का एनकाउंटर होना चाहिए। फिलहाल, दिल्ली से शून्य (Zero) FIR मिलने के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा केस का खुलासा, रिपोर्ट ने बढ़ाई जांच की दिशा