Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा केस में नया खुलासा? CCTV फुटेज में साथ दिखे श्रद्धा, रश्मि और शिवा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नया CCTV फुटेज सामने आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर शिवा शर्मा, श्रद्धा दुबे का हाथ पकड़कर सीढ़ियों से उतरते दिख रहे हैं। इस केस में श्रद्धा, उनकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस जांच के नतीजों पर सबकी नजर है।

Shiva Sharma Case

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 24, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। अब इस केस से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है। इसमें कथित तौर पर शिवा शर्मा, श्रद्धा दुबे का हाथ पकड़कर सीढ़ियों से नीचे उतरता दिखाई दे रहा है। इन दोनों से पहले श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे हाथ में मोबाइल लेकर सीढ़ियों से नीचे आती नजर आती है। दावा किया जा रहा है कि यह फुटेज शिवा की मौत से पहले का है। हालांकि, इस वीडियो से मौत की असल वजह क्या थी, यह अभी साफ नहीं होता है।

शिवा शर्मा की मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने

शिवा शर्मा की मौत से पहले का CCTV फुटेज आया सामने

बताते चले कि, लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट से जुड़ा यह मामला अब नए CCTV फुटेज को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लगे कैमरे में शिवा शर्मा, श्रद्धा दुबे और रश्मि दुबे एक साथ दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में रश्मि सबसे आगे मोबाइल लेकर सीढ़ियों से उतरती नजर आती है, जबकि शिवा कथित तौर पर श्रद्धा का हाथ पकड़े हुए उसके साथ नीचे उतर रहा है। इस वीडियो को शिवा की मौत से पहले का बताया जा रहा है। फिलहाल, फुटेज की पूरी परिस्थितियों और मामले में इसकी अहमियत को लेकर पुलिस की जांच महत्वपूर्ण है।

श्रद्धा दुबे के व्यवहार को लेकर फ्लैट मालिक ने क्या कहा?

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, अवध अपार्टमेंट में फ्लैट के मालिक अजय राय ने CCTV कैमरे और श्रद्धा दुबे के व्यवहार को लेकर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि श्रद्धा का स्वभाव काफी उग्र था और वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी। अजय राय के मुताबिक, श्रद्धा के गाली देने का तरीका भी काफी आपत्तिजनक था। उन्होंने बताया कि श्रद्धा के इसी कथित व्यवहार के चलते उन्होंने CCTV कैमरे लगवाए थे। अजय राय का दावा है कि श्रद्धा को कैमरे लगाए जाने पर भी ऐतराज था। हालांकि, ये बातें अजय राय के अपने दावे हैं और मामले में उनकी पुष्टि जांच के तथ्यों के आधार पर ही हो सकती है।

9 अक्टूबर को चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी शिवा शर्मा की मौत

यह पूरा मामला 9 अक्टूबर 2026 का है। 28 वर्षीय कारोबारी शिवा शर्मा की लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। शिवा कैफे और खाने-पीने के कारोबार से जुड़ा हुआ था। उसकी मौत के बाद परिवार ने गंभीर आरोप लगाए। शिवा की मां रंजना शर्मा और परिजनों का आरोप था कि उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे बिल्डिंग से नीचे धक्का दे दिया गया। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

दूसरी तरफ, श्रद्धा दुबे ने एक वीडियो के जरिए अपना पक्ष रखते हुए दावा किया था कि शिवा ने खुद छलांग लगाई थी। इस तरह मामले में दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं। अब नए CCTV फुटेज के सामने आने के बाद जांच को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

नागपुर से गिरफ्तार हुई थीं श्रद्धा दुबे, रश्मि और ड्राइवर

शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। इसके बाद तीनों को लखनऊ लाया गया। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे श्रद्धा को हजरतगंज थाने ले जाया गया, जहां उससे लगभग छह घंटे तक पूछताछ हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा ने कई सवालों का जवाब देने से परहेज किया और बार-बार अपने वकील से बात कराने की मांग की। रश्मि और ड्राइवर से भी अलग-अलग पूछताछ की गई।

नागपुर से गिरफ्तार हुई थीं श्रद्धा दुबे, रश्मि और ड्राइवर

पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक, दो महिलाओं और एक पुरुष की मेडिको-लीगल जांच हुई और उनकी सेहत सामान्य पाई गई। इसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जेल में बंद हैं तीनों आरोपी, पहले दिन मिलने नहीं पहुंचा कोई

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद श्रद्धा और रश्मि को गोसाईगंज स्थित जिला जेल में रखा गया है, जबकि दानिश को पुरुष कैदियों की बैरक में रखा गया। जेल प्रशासन के मुताबिक, क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद दोनों बहनों को महिला कैदियों की सामान्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया।

जेल प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार को तीनों आरोपियों से मिलने कोई करीबी या रिश्तेदार नहीं पहुंचा। दोनों बहनें दिनभर शांत रहीं और दूसरे कैदियों से ज्यादा बातचीत नहीं की। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के मुताबिक, तीनों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धा और रश्मि की निगरानी महिला जेल अधिकारी कर रही हैं, जबकि दानिश की निगरानी पुरुष अधिकारी के जिम्मे है। सुरक्षा कारणों से अगली कोर्ट पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराने की बात भी कही गई है।

फिलहाल, शिवा शर्मा की मौत का मामला जांच के दायरे में है। नए CCTV फुटेज से जुड़े दावों, परिवार के आरोपों और श्रद्धा के बयान के बीच अब पुलिस जांच के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं।