Lucknow News: प्रेम में फंसी पत्नी ने पति को फंसाया गौ-तस्करी केस में, खुला चौंकाने वाला सच

एक शादीशुदा महिला ने इंस्टाग्राम पर प्रेम में पड़कर अपने पति को फंसाया और गौ-तस्करी का झूठा आरोप लगाया। अब इस साजिश का पूरा खुलासा हो गया है।

Lucknow News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 24, 2026

Lucknow News: लखनऊ में रिश्तों की धोखाधड़ी और साजिश का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को गौ-तस्करी के आरोप में फंसाया। यह मामला अमीनाबाद का रहने वाले वासिफ और उसकी पत्नी अमीना खातून से जुड़ा है।

Lucknow News: शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म, इंटर्न डॉक्टर गिरफ्तार

प्रेम में फंसी पत्नी और साजिश की शुरुआत

जानकारी के अनुसार, अमीना खातून का लंबे समय से भोपाल निवासी युवक आमान से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात साल 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। अमीना एएमयू की ग्रेजुएट हैं, जबकि आमान भोपाल से बीटेक कर चुका है। वासिफ भी बीटेक हैं और अमीनाबाद में अपने परिवार का 80 साल पुराना डायरी-स्टेशनरी का व्यवसाय संभाल रहे हैं।

अमीना और आमान ने वासिफ को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। दो महीने पहले वासिफ की थार कार में गोमांस मिलने के बाद बजरंग दल ने पुलिस को सूचना दी और वासिफ जेल हो गए। उन्हें करीब एक महीने तक जेल में रहना पड़ा। लेकिन अब जांच में सामने आया कि इस मामले में अमीना और आमान की भूमिका रही। अमीना ने थार की चाबी अपने प्रेमी आमान को दी थी, जिसने गाड़ी में गोमांस रखा।

काकोरी लोडर में दूसरा केस

साजिश यहीं खत्म नहीं हुई। 14 जनवरी को काकोरी में एक लोडर से गौमांस मिलने पर हड़कंप मच गया। लोडर पोर्टर ऐप के माध्यम से बुक किया गया था और ड्राइवर को छोड़ दिया गया। जांच में पता चला कि वासिफ के मोबाइल नंबर से बुकिंग की गई थी, लेकिन यह वासिफ ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी अमीना ने की थी। लोडर में रखे गत्तों के अंदर भोपाल से लगभग 12 किलो गोमांस आया था, जिसे प्रेमी आमान ने रखा।

प्रेमी ने बजरंग दल में ली फर्जी सदस्यता

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आमान ने ‘राहुल’ नाम से खुद को बजरंग दल का सदस्य बनवा लिया। उसने दो हजार रुपये देकर सदस्यता ली और इंस्टाग्राम पर लखनऊ के बजरंग दल के कार्यकर्ता से जुड़ गया। इसी नाम से उसने थार और लोडर मामलों की जानकारी बजरंग दल को दी। 14 जनवरी को उसने फर्जी आईडी और सिम कार्ड से ड्राइवर से संपर्क किया।

पुलिस ने पकड़ा और जांच तेज

जब पूरा मामला सामने आया, तो पुलिस अमीना को पकड़ने हाईकोर्ट परिसर गई। गिरफ्तारी के तरीके को लेकर विवाद भी हुआ। मामले में दो दरोगा और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने आमान को गिरफ्तार कर लिया है और अमीना की भूमिका भी स्पष्ट हो चुकी है। बताया गया है कि अमीना को भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

Uttar Pradesh : Lucknow को Delhi मत समझना! Yogi Adityanath ने …Rakesh Tikait को दी बड़ी चेतावनी