Lucknow Holi Festival: ‘Goa Style’ वाली होली उत्सव की शुरुआत! पहले दिन लगा ‘क्रेजी रोमांच’ और ‘ब्लास्ट ऑफ कलर्स’ का तड़का

लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क में 'Blast of Colours 3.0' के साथ 3 दिवसीय होली महोत्सव का आगाज़ हो गया है। 21st सेंचुरी प्रोडक्शंस द्वारा आयोजित यह इवेंट 'गोवा स्टाइल' और 'नियॉन थीम' पर आधारित है। यहाँ टॉप DJs, ऑर्गेनिक रंग और स्वादिष्ट व्यंजनों का संगम देखने को मिल रहा है। होली को यादगार बनाने के लिए आज ही इस उत्सव का हिस्सा बनें।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 28, 2026

Lucknow Holi Festival: नवाबों के शहर लखनऊ में इस बार होली का जश्न सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बड़े के कार्निवल का रूप लेने जा रहा है। 21st सेंचुरी प्रोडक्शंस द्वारा आयोजित ‘BLAST OF COLOURS 3.0’ ने अपने तीसरे संस्करण के साथ वापसी की घोषणा कर दी है। जनेश्वर मिश्रा पार्क में होने वाले 3-दिवसीय होली महोत्साव की आज से शुरुआत हो गई है जहां इवेंट के पहले दिन ही बड़ी तादाद में लोग होली के उत्सव को यादगार बनाने के लिए पहुंचे हैं।

केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया दो दिवसीय उप्र मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो का शुभारम्भ

जनेश्वर मिश्रा पार्क में गोवा स्टाइल होली

बताते चलें कि, होली के पारंपरिक रंगों को आधुनिकता के तड़के के साथ पेश करते हुए, इस बार आयोजकों ने गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क (गेट नंबर 5) को अपना केंद्र बनाया है। 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च 2026 को आयोजित होने वाला यह फेस्ट पूरी तरह से ‘गोवा वाइब्स’ पर आधारित है। यहां का ओपन-एयर वेन्यू शहर के लोगों को एक ऐसा अनुभव देगा जो अब तक केवल बीच-पार्टियों में ही देखने को मिलता था।

जंगल और नियॉन थीम डेकोरेशन

आपको बता दें कि, इस साल के ‘ब्लास्ट ऑफ कलर्स’ की सबसे बड़ी खासियत इसका विजुअल एक्सपीरियंस है। आयोजकों ने जंगल और नियॉन-थीम वाले डेकोर का वादा किया है, जो शाम ढलते ही पूरे मैदान को एक जादुई नगरी में बदल देगा। इवेंट दोपहर 1:00 बजे से शुरू होकर रात 8:00 बजे तक चलेगा, जहां हर पल मनोरंजन का नया तड़का लगेगा।

टॉप DJs और लाइव परफॉरमेंस की धूम

म्यूजिक प्रेमियों के लिए यह फेस्टिवल किसी स्वर्ग से कम नहीं दिखाई दे रहा है।इवेंट के पहले दिन से ही लोग हाई-एनर्जी पावर DJs और लाइव बैंड्स की धुनों पर थिरकने को मजबूर हुए।खास तौर पर तैयार किया गया ‘डांस एरिना’ उन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है जो संगीत और रंगों के फ्यूजन का आनंद लेना चाहते हैं।

ऑर्गेनिक कलर्स और सेफ होली सेलिब्रेशन

‘ब्लास्ट ऑफ कलर्स 3.0’ में मेहमानों की सुरक्षा और स्किन केयर का पूरा ध्यान रखा गया है।उत्सव में केवल ऑर्गेनिक और स्किन-सेफ रंगों का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही, बाहर से रंग, भोजन या पेय पदार्थ लाना पूरी तरह प्रतिबंधित है ताकि एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। आयोजन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और मेडिकल एड की सुविधा भी मौजूद दिखाई दी है।

स्वादिष्ट व्यंजन, ठंडाई और शॉपिंग स्टॉल

त्योहार का आनंद भोजन के बिना अधूरा है। यहां आने वाले मेहमानों के लिए शानदार फूड स्टॉल्स और पारंपरिक होली ठंडाई की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, एक शॉपिंग ज़ोन भी बनाया गया है जहां से आप होली की यादें संजोने के लिए खरीदारी कर सकते हैं। कानूनी नियमों के पालन के साथ यहां ‘बार काउंटर’ की सुविधा भी उपलब्ध है।

जल्द करें अपनी सीट रिजर्व

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फेस्टिवल के प्रति बढ़ते क्रेज को देखते हुए टिकटिंग विंडो काफी पहले से खोली जा चुकी हैं।बड़ी संख्या में लोगों ने होली के उत्सव को शानदार बनाने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए टिकटों की खरीददारी की है।हालांकि, वर्तमान में अर्ली बर्ड डिस्काउंट के तहत कीमतें बेहद कम रखी गई हैं।

मुख्यमंत्री का निर्देश, जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के खुद के भवन नहीं, उनका कराएं निर्माण