Garba Gala 4.0: लखनऊ में 15 अक्टूबर से गरबा-डांडिया की धूम, जानें तारीख, समय और बुकिंग

लखनऊ में नवरात्रि के मौके पर Garba Gala 4.0 का आयोजन 15 से 19 अक्टूबर 2026 तक गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में होगा। कार्यक्रम हर दिन शाम 5 से रात 10 बजे तक चलेगा। अर्ली बर्ड टिकट 199 रुपये से शुरू हैं। जानें टिकट की कीमत, ग्रुप पास और ऑनलाइन बुकिंग का तरीका।

Garba Gala 4.0

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 12, 2026

Garba Gala 4.0: नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया का मजा लेना चाहते हैं तो लखनऊ में आपके लिए खास आयोजन होने जा रहा है। राजधानी में गरबा प्रेमियों के लिए पांच दिनों तक चलने वाला Garba Gala 4.0 आयोजित किया जाएगा। 21st Century Productions की ओर से होने वाला यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसमें लोग दोस्तों और परिवार के साथ गरबा-डांडिया की धुन पर थिरक सकेंगे।

बातते चले कि, इस आयोजन के लिए गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-05 को चुना गया है। आयोजकों की तैयारी के मुताबिक, यहां हर दिन शाम को गरबा और डांडिया नाइट का माहौल रहेगा। नवरात्रि में पारंपरिक संगीत, डांस और उत्सव का आनंद लेने वाले लोगों के लिए यह कार्यक्रम खास हो सकता है।

शाम 5 से रात 10 बजे तक होगा कार्यक्रम

आपको बता दे कि, Garba Gala 4.0 पांच दिनों तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग हर दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक गरबा और डांडिया का आनंद ले सकेंगे। यानी नौकरी या दूसरे काम निपटाने के बाद शाम को भी इस उत्सव में शामिल होने का विकल्प रहेगा। लखनऊ में नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया कार्यक्रमों को लेकर लोगों में उत्साह रहता है। ऐसे में पांच दिनों तक चलने वाला यह आयोजन उन लोगों को आकर्षित कर सकता है, जो पारंपरिक डांस के साथ त्योहार मनाना चाहते हैं। आयोजकों की ओर से इसे उत्तर प्रदेश की बड़ी डांडिया नाइट्स में शामिल आयोजन के तौर पर पेश किया जा रहा है।

कितने रुपये से शुरू हैं अर्ली बर्ड टिकट ?

Garba Gala 4.0 में शामिल होने के लिए टिकटों की अर्ली बर्ड बिक्री शुरू हो गई है। दर्शकों की सुविधा के लिए बच्चों, अकेले आने वाले लोगों, कपल और ग्रुप के लिए अलग-अलग टिकट विकल्प रखे गए हैं। शुरुआती कीमतों के अनुसार टिकट इस तरह हैं:

बच्चों का टिकट (4 से 10 साल): 199 रुपये

सिंगल एंट्री टिकट: 299 रुपये

कपल टिकट: 499 रुपये

तीन लोगों का ग्रुप टिकट: 699 रुपये

छह लोगों का ग्रुप टिकट: 1,299 रुपये

इन विकल्पों के चलते लोग अपनी जरूरत और साथ आने वाले लोगों की संख्या के हिसाब से टिकट चुन सकते हैं। हालांकि, टिकट खरीदने से पहले संबंधित बुकिंग प्लेटफॉर्म पर लागू शर्तों और अंतिम कीमत की जांच करना बेहतर रहेगा।

कहां से करे टिकट की बुकिंग ?

कहां से करे टिकट की बुकिंग ?

Garba Gala 4.0 के टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। इसके लिए दर्शक BookMyShow App और District App का इस्तेमाल कर सकते हैं। टिकट बुक करते समय सिंगल, कपल या ग्रुप कैटेगरी में से अपनी जरूरत के मुताबिक विकल्प चुनना होगा। आयोजकों के मुताबिक, फिलहाल अर्ली बर्ड टिकट सीमित संख्या में उपलब्ध हैं। इस चरण के खत्म होने के बाद टिकट की कीमत बढ़ सकती है। इसलिए जो लोग शुरुआती कीमत पर कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे टिकट की उपलब्धता और बुकिंग से जुड़ी जानकारी पहले ही देख सकते हैं।

जनेश्वर मिश्र पार्क में सजेगी नवरात्रि की शाम

गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में से एक है। इसी जगह पर Garba Gala 4.0 के आयोजन से नवरात्रि के उत्सव को लेकर लोगों के बीच उत्साह बढ़ने की उम्मीद है। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लोग पारंपरिक गरबा और डांडिया डांस के जरिए त्योहार का आनंद ले सकेंगे।

अगर आप भी इस नवरात्रि दोस्तों या परिवार के साथ गरबा-डांडिया नाइट में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो 15 से 19 अक्टूबर 2026 की तारीखें ध्यान में रख सकते हैं। कार्यक्रम में जाने से पहले टिकट, प्रवेश नियम और आयोजन से जुड़े ताजा अपडेट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जरूर जांच लें।