Lucknow Fire News: लखनऊ में शुक्रवार को शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम के पास अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग कूड़े के ढेर और सूखी झाड़ियों में भड़की, जिससे आसपास का इलाका धुएं से भर गया और लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।
Lucknow Fire News: Vikas Nagar में आग के भीषण तांडव में 200 झोपड़ियां राख, CM ने दिए जांच के आदेश
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल टीम
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया। सूचना पाते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बिना समय गंवाए आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। फायरकर्मियों ने तेजी से स्थिति का आकलन किया और आग को फैलने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए।
सूखी झाड़ियों और कचरे ने बढ़ाई आग की तीव्रता
जानकारी के अनुसार, आग कूड़े के ढेर में लगी थी, लेकिन आसपास मौजूद सूखी झाड़ियों के कारण यह तेजी से फैलने लगी। तेज हवा और सूखी वनस्पति ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे स्थिति कुथ समय के लिए गंभीर हो गई थी।
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। उनकी तत्परता और सूझबूझ के कारण आग आसपास के बड़े क्षेत्र में फैलने से पहले ही बुझा दी गई। इस दौरान इलाके की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया।
Ghaziabad Fire: गाजियाबाद में 500 झुग्गियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से दहला इलाका
किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं
इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। समय पर मिली सूचना और दमकल विभाग की तेज कार्रवाई के चलते एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह आग किसी लापरवाही या कचरे में लगी चिंगारी के कारण भड़की हो सकती है।
Lucknow Fire: विकास नगर में आग के तांडव 200 से ज्यादा झुग्गियां राख, CM योगी ने लिया संज्ञान









