Lucknow Holi Festival: नवाबों के शहर लखनऊ में इस बार होली का जश्न सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह एक बड़े कार्निवल का रूप लेने जा रहा है। 21st सेंचुरी प्रोडक्शंस द्वारा आयोजित ‘BLAST OF COLOURS 3.0’ ने अपने तीसरे संस्करण के साथ वापसी की घोषणा कर दी है। जनेश्वर मिश्रा पार्क में होने वाला यह 3-दिवसीय महोत्सव बड़ा होली सेलिब्रेशन बनने के लिए तैयार है।
Ghaziabad Fire: साहिबाबाद में टला बड़ा हादसा, भिवाड़ी अग्निकांड में 7 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया दुख
जनेश्वर मिश्रा पार्क में गोवा स्टाइल होली
बताते चले कि, होली के पारंपरिक रंगों को आधुनिकता के तड़के के साथ पेश करते हुए, इस बार आयोजकों ने गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क (गेट नंबर 5) को अपना केंद्र बनाया है। 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च 2026 को आयोजित होने वाला यह फेस्ट पूरी तरह से ‘गोवा वाइब्स’ पर आधारित होगा। यहां का ओपन-एयर वेन्यू शहर के लोगों को एक ऐसा अनुभव देगा जो अब तक केवल बीच-पार्टियों में ही देखने को मिलता था।
जंगल और नियॉन थीम डेकोरेशन
आपको बता दे कि, इस साल के ‘ब्लास्ट ऑफ कलर्स’ की सबसे बड़ी खासियत इसका विजुअल एक्सपीरियंस है। आयोजकों ने जंगल और नियॉन-थीम वाले डेकोर का वादा किया है, जो शाम ढलते ही पूरे मैदान को एक जादुई नगरी में बदल देगा। इवेंट दोपहर 1:00 बजे से शुरू होकर रात 8:00 बजे तक चलेगा, जहां हर पल मनोरंजन का नया तड़का लगेगा।
टॉप DJs और लाइव परफॉरमेंस की धूम
म्यूजिक प्रेमियों के लिए यह फेस्टिवल किसी स्वर्ग से कम नहीं होगा। पूरे दिन हाई-एनर्जी पावर DJs और लाइव बैंड्स अपनी धुनों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर करेंगे। खास तौर पर तैयार किया गया ‘डांस एरिना’ उन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा जो संगीत और रंगों के फ्यूजन का आनंद लेना चाहते हैं।
ऑर्गेनिक कलर्स और सेफ होली सेलिब्रेशन
‘ब्लास्ट ऑफ कलर्स 3.0’ में मेहमानों की सुरक्षा और स्किन केयर का पूरा ध्यान रखा गया है। उत्सव में केवल ऑर्गेनिक और स्किन-सेफ रंगों का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही, बाहर से रंग, भोजन या पेय पदार्थ लाना पूरी तरह प्रतिबंधित है ताकि एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। आयोजन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और मेडिकल एड की सुविधा भी मौजूद रहेगी।
स्वादिष्ट व्यंजन, ठंडाई और शॉपिंग स्टॉल
त्योहार का आनंद भोजन के बिना अधूरा है। यहां आने वाले मेहमानों के लिए शानदार फूड स्टॉल्स और पारंपरिक होली ठंडाई की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, एक शॉपिंग ज़ोन भी बनाया गया है जहां से आप होली की यादें संजोने के लिए खरीदारी कर सकते हैं। कानूनी नियमों के पालन के साथ यहां ‘बार काउंटर’ की सुविधा भी उपलब्ध होगी।









