
Lucknow Aminabad Beef Case: लखनऊ के अमीनाबाद इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम संबंध की आड़ में पति को फंसाने की साजिश रची गई। आरोप है कि अमीना खातून और भोपाल के युवक अमान ने मिलकर अमीना के पति वासिफ को जेल भिजवाने के लिए गोमांस और फर्जी पहचान का सहारा लिया। बताया जा रहा है कि अमीना और अमान की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे साजिश में तब्दील हो गई। पुलिस जांच के दौरान पूरा मामला उजागर हुआ, जिसमें अमान को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अमीना फिलहाल फरार है।











