LSG vs RR: स्टैंड्स में भिड़े फैंस, लात-घूंसों के बीच क्रिकेट का रोमांच हुआ फीका

LSG और RR के बीच खेले जा रहे मुकाबले में उस समय माहौल बिगड़ गया जब स्टैंड्स में बैठे फैंस आपस में भिड़ गए। लात-घूंसों तक पहुंची इस लड़ाई ने मैच के रोमांच को फीका कर दिया। आखिर क्या वजह रही इस टकराव की, जानिए पूरी घटना

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 23, 2026

LSG vs RR: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार की रात सिर्फ क्रिकेट के रोमांच के लिए नहीं, बल्कि स्टैंड्स में हुई एक अप्रिय घटना के लिए भी चर्चा में रही। आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले के दौरान, जहां मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें संघर्ष कर रही थीं, वहीं स्टैड्स में दर्शकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

IPL 2026: लखनऊ की शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत ने क्यों लगाया संजीव गोयनका को गले? फोटो वायरल

स्टैंड्स में ‘दंगल’

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने खेल भावना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मैच के दौरान दो दर्शकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात लात- घूंसों तक पहुंच गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि एक शख्स ने दूसरे को उठाकर स्टैंड्स की निचली कतार में पटक दिया।

गिरने के बाद वह व्यक्ति तुरंत उठा और फिर से हमलावर हो गया। विवाद के दौरान चप्पलें भी चलीं और दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आस-पास बैठे लोग खुद को बचाने के लिए दूर हटने लगे, जबकि कुछ दर्शक सुरक्षाकर्मियों (सिक्योरिटी) को मदद के लिए पुकारते नजर आए। यह पूरी घटना पास ही बैठे एक दर्शक ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब इंटरनेट पर सुर्खियों में है

मैच का हाल: राजस्थान रॉयल्स की एकतरफा जीत

मैदान के अंदर खेल की बात करें, तो राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों के बड़े अंतर से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित ओवरों में 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। इकाना की पिच गेंडबाजों के लिए काफी मददगार साबित हो रही थी, जिससे रन बनाना चुनौतीपूर्ण था।

  • जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन: अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने संकट के समय में 43 रनों की नाबाद और जुझारू पारी खेलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। बाद में उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए निकोलस पूरन का महत्वपूर्ण विकेट लिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

IPL 2026 Points Table: राजस्थान की घातक गेंदबाजी के आगे 119 पर सिमटी लखनऊ, 40 रनों से जीता मैच

लखनऊ की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

  • शून्य पर पवेलियन लौटे दिग्गज: आयुष बडोनी, ऋषभ पंत और एडन मार्क्रम जैसे बड़े नाम बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
  • मिचेल मार्श की अकेली लड़ाई: सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से समर्थन न मिलने के कारण लखनऊ की पूरी टीम महज 119 रनों पर ढेर हो गई।

राजस्थान की घातक गेंदबाजी

राजस्थान की जीत के असली नायक उनके गेंदबाज रहे। जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार से कहर बरपाते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। वहीं, बृजेश शर्मा और नंद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लेकर लखनऊ की कमर तोड़ दी। इस हार के साथ लखनऊ के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। हालांकि, मैच के नतीजों से ज्यादा चर्चा इकाना के स्टैंड्स में हुई उस मारपीट की हो रही है, जिसने खेल के मजे को किरकिरा कर दिया।

FIFA World Cup 2026 : क्या विनीसियस और एंसेलोटी दिलाएंगे छठी ट्रॉफी? दिग्गज कैफ ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी