LPG Price Today: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक क्या हैं घरेलू गैस सिलिंडर के नए दाम? देखें पूरी लिस्ट

इस महीने घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों के दाम अलग-अलग शहरों में अपडेट किए गए हैं। केंद्र सरकार ने शहरों में पीएनजी विस्तार तेज करने और 30 लाख लंबित कनेक्शन सक्रिय करने का निर्देश दिया है।

LPG Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 3, 2026

LPG Price Today: इस महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसियों ने कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी की थी, जिससे व्यापारियों की जेब पर बोझ बढ़ा है। इससे ठीक पहले मार्च के महीने में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में भी इजाफा किया गया था। लगातार हो रहे इन बदलावों के बीच आम जनता यह जानने को उत्सुक है कि उनके शहर में आज घरेलू गैस सिलिंडर किस भाव पर मिल रहा है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में एलपीजी (LPG) का ताजा रेट क्या चल रहा है।

Rupee vs Dollar: RBI का बड़ा फैसला, रुपये में आई 12 साल की सबसे बड़ी तेजी

विभिन्न शहरों में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतें

LPG Price Today
घरेलू गैस सिलिंडर के नए दाम

भारत के अलग-अलग राज्यों और शहरों में ट्रांसपोर्टेशन और स्थानीय टैक्स की वजह से एलपीजी सिलिंडर के दामों में थोड़ा अंतर होता है। देश के प्रमुख शहरों में आज के घरेलू गैस सिलिंडर के दाम कुछ इस प्रकार हैं:

शहर घरेलू सिलिंडर का दाम (₹)

पटना ₹1002.50
दरभंगा ₹1010.00
रांची ₹970.50
लखनऊ ₹950.50
प्रयागराज (इलाहाबाद) ₹965.50
वाराणसी ₹976.50
दिल्ली ₹913.00
नोएडा ₹910.50
गाजियाबाद ₹910.50
मुंबई ₹912.50
कोलकाता ₹939.00
भोपाल ₹918.50
जयपुर ₹916.50

केंद्र सरकार का नया कदम

पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल व गैस की वैश्विक कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार अब पारंपरिक एलपीजी सिलिंडर के मुकाबले पाइप वाली प्राकृतिक गैस यानी पीएनजी (PNG) के नेटवर्क को तेजी से फैलाने पर जोर दे रही है।

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और शहरी स्थानीय निकायों को निर्देश दिया है कि वे शहरों में पीएनजी के विस्तार के कामों को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द मंजूरी दें और इन्हें समय पर पूरा करें।

सरकार की नई योजना की खास बातें

3 सप्ताह में बनेगी कार्य योजना: सभी जिलों और स्थानीय निकायों को निर्देश दिया गया है कि वे वार्ड-वार लक्ष्यों और स्पष्ट समयसीमा के साथ अगले तीन हफ्तों के भीतर एक ठोस कार्य योजना तैयार करें।

बहुमंजिला सोसायटियों को प्राथमिकता: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उन क्षेत्रों को प्राथमिकता देने को कहा है जहां पाइपलाइन का बुनियादी ढांचा पहले से ही मौजूद है या जहां बड़ी रिहायशी सोसायटियां हैं।

30 लाख कनेक्शन का लक्ष्य: इस योजना के तहत देश भर में लगभग 30 लाख लंबित घरेलू पीएनजी कनेक्शन को जल्द से जल्द चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

विशेष निगरानी टीम: इस पूरे काम की कड़ाई से निगरानी के लिए राज्यों को जिला और शहर स्तर पर स्पेशल टीमें बनाने का भी आदेश दिया गया है।

Gold Price Today: गुड फ्राइडे पर सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें नए रेट