LPG Price: सितंबर की शुरुआत में गैस सिलेंडर महंगा, देखें ताजा रेट

हर महीने की पहली तारीख की तरह आज यानी 1 सितंबर से देश में कई बड़े बदलाव हुए हैं, जिसमें कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा प्रमुख है।

LPG Price

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

सितम्बर 1, 2026

LPG Price: हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाते हैं। इसी कड़ी में 1 सितंबर 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। इस बार 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर का नया रेट 2,747.50 रुपये हो गया है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में LPG की कीमत अलग रहती है। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गैस सिलेंडर की लागत में बढ़ोतरी हुई है।

घर में मिला 2.4 किलो सोना, फिर भी नहीं लगा पूरा टैक्स! ITAT ने बताई असली वजह

अलग-अलग शहरों में कमर्शियल LPG के नए दाम

1 सितंबर 2026 से लागू कीमतों के मुताबिक, प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:

दिल्ली: 2,747.50 रुपये
नोएडा: 2,747.50 रुपये
कोलकाता: 2,982 रुपये
चेन्नई: 2,916.50 रुपये
मुंबई: 2,701 रुपये

लगातार दो महीने घटे थे LPG के दाम

सितंबर से पहले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार दो महीने कटौती देखने को मिली थी। अगस्त 2026 में दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 192 रुपये की कमी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में सिलेंडर 2,738 रुपये का हो गया था।

इसी तरह मुंबई में अगस्त में 194 रुपये की कटौती के बाद कीमत 2,691.50 रुपये हो गई थी। कोलकाता में 209 रुपये की कमी के बाद सिलेंडर 2,872.50 रुपये और चेन्नई में 200 रुपये घटने के बाद 2,906 रुपये का हो गया था।

इससे पहले 1 जुलाई 2026 को भी कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता हुआ था। दिल्ली में इसकी कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी और सिलेंडर का रेट घटकर 2,930 रुपये हो गया था। यानी जुलाई और अगस्त में लगातार दो महीने कीमतों में राहत मिली थी, लेकिन सितंबर में फिर से मामूली बढ़ोतरी की गई है।

2026 में अब तक कितनी बार बदले दाम?

साल 2026 में कमर्शियल LPG की कीमतों में कई बार बदलाव हुआ है। जनवरी से अगस्त तक आठ महीनों में कुल आठ बार कीमतों में बदलाव देखने को मिला। इनमें छह बार सिलेंडर महंगा हुआ, जबकि दो बार कीमतों में कटौती की गई।

जनवरी: 111 रुपये की बढ़ोतरी
फरवरी: 49 रुपये की बढ़ोतरी
मार्च: 144 रुपये की बढ़ोतरी
अप्रैल: 195.50 रुपये की बढ़ोतरी
मई: 993 रुपये की बढ़ोतरी
जून: 42 रुपये की बढ़ोतरी
जुलाई: 183.50 रुपये की कटौती
अगस्त: 192 रुपये की कटौती

होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ेगा असर

कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैंटीन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है। ऐसे में सिलेंडर की कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत भी बढ़ सकती है।

गैस की लागत बढ़ने का असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। कारोबारियों को यदि लगातार महंगी LPG खरीदनी पड़ती है, तो वे बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाल सकते हैं। इसका सीधा असर बाहर खाना खाने वाले लोगों की जेब पर पड़ सकता है।हालांकि, सितंबर में हुई 9.50 रुपये की बढ़ोतरी अपेक्षाकृत मामूली है, लेकिन LPG की कीमतों में होने वाले नियमित बदलाव व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की कुल लागत को प्रभावित करते हैं।

Indian Economy Growth : वॉर-टैरिफ के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, पहली तिमाही में