Difference between LPG, LNG, PNG and CNG: रसोई से लेकर रफ्तार तक, जानें कौन सी गैस है सबसे बेस्ट?

देश में गहराते एलपीजी (LPG) संकट ने आम जनता की रसोई और छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। सिलेंडर की किल्लत और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार पीएनजी (PNG) और सीएनजी (CNG) को बेहतर विकल्प के रूप में प्रमोट कर रही है। इस लेख में जानें LPG, PNG, LNG और CNG के बीच का मुख्य अंतर और उपयोग।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 27, 2026

Difference between LPG, LNG, PNG and CNG: देश इस समय एक गंभीर ऊर्जा संकट के दौर से गुजर रहा है। एलपीजी (LPG) की बढ़ती किल्लत ने न केवल आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ा है, बल्कि छोटे व्यापारियों और रोजगार पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में आ रही बाधाओं ने इस स्थिति को और भी चिंताजनक बना दिया है। ऐसे में सरकार अब ‘पाइप्ड नेचुरल गैस’ (PNG) को एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश कर रही है।

रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती परेशानी

वर्तमान में एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों से लेकर ढाबों और रेस्टोरेंट्स तक, हर जगह हाहाकार मचा है। एलपीजी, जिसका पूरा नाम लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस है, मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण होती है। इसे उच्च दबाव पर तरल अवस्था में सिलेंडरों में भरा जाता है।

प्रमुख उपयोग:

  • घरेलू खाना पकाने और पानी गर्म करने में।
  • होटल, रेस्टोरेंट और छोटे औद्योगिक हीटिंग कार्यों में।

पीएनजी: सिलेंडर के झंझट से मुक्ति का आधुनिक विकल्प

गैस संकट को देखते हुए सरकार पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस को बढ़ावा दे रही है। यह गैस सीधे पाइपलाइन के माध्यम से आपके किचन या फैक्ट्री तक पहुँचती है। इसमें मुख्य रूप से मीथेन होती है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें सिलेंडर खत्म होने या रिफिलिंग का झंझट नहीं होता, जो इसे एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाता है।

एलएनजी: भारी उद्योगों और लंबी दूरी के परिवहन का आधार

जहाँ पाइपलाइन बिछाना संभव नहीं होता, वहाँ लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का इस्तेमाल किया जाता है। यह वास्तव में प्राकृतिक गैस ही है, जिसे बहुत कम तापमान पर ठंडा करके तरल बनाया जाता है। तरल रूप में होने के कारण इसे जहाजों और विशेष टैंकरों के जरिए हजारों किलोमीटर दूर तक आसानी से भेजा जा सकता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से बिजली उत्पादन और भारी जहाजों में होता है।

सीएनजी: प्रदूषण मुक्त सफर और सस्ता ईंधन

सड़कों पर बढ़ते प्रदूषण और महंगे पेट्रोल-डीजल के बीच कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) एक वरदान साबित हो रही है। यह भी मीथेन आधारित गैस है जिसे उच्च दबाव पर कंप्रेस करके वाहनों के सिलेंडर में भरा जाता है। कार, ऑटो और बसों के लिए यह एक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है।

एक नजर में समझें गैसों का वर्गीकरण

गैस का नामपूरा नाममुख्य उपयोगवितरण का माध्यम
LPGलिक्विफाइड पेट्रोलियम गैसरसोई और छोटे व्यापारसिलेंडर
CNGकॉम्प्रिहेंस्ड नेचुरल गैसवाहन और ट्रांसपोर्टगैस स्टेशन
PNGपाइप्ड नेचुरल गैसघर और फैक्ट्रियांपाइपलाइन
LNGलिक्विफाइड नेचुरल गैसभारी उद्योग और जहाजविशेष टैंकर