LPG Gas: केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की पर्याप्त उपलब्धता का दिया आश्वासन

देश में LPG गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा बयान दिया है। सरकार ने साफ किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है, लेकिन क्या आगे भी स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी? जानिए पूरी रिपोर्ट।

डीजल और LPG की पर्याप्त उपलब्धता का दिया आश्वासन

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 4, 2026

LPG Gas: सरकार ने आश्वस्त किया है कि वह देश में पेट्रोल,डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है।सरकार ने नागरिकों को अफरा-तफरी में पेट्रोल और डीजल की खरीददारी न करने और एलपीजी की अनावश्यक बुकिंग से बचने की सलाह दी है।

LPG Gas: LPG संकट पर लगेगी लगाम! ‘ग्रीन सान्वी’ ने पार किया होर्मुज, जानें कब होगी भारत में एंट्री

सरकार ने तेल उपलब्धता पर दिया आश्वासन

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव के साथ ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए उपायों का उल्लेख किया।बैठक के दौरान, राज्यों को एलपीजी वितरण को विशेष रूप से घरेलू और आवश्यक जरूरतों के लिए प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

जमाखोरी करने वालों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी

जमाखोरी करने वालों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी
जमाखोरी करने वालों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी

साथ ही जमाखोरी, हेराफेरी और गलत सूचना के खिलाफ कड़ी निगरानी रखने को भी कहा गया।प्रवासी श्रमिकों को एफटीएल एलपीजी आपूर्ति से संबंधित रिपोर्ट में राज्यों ने स्पष्ट किया है कि,प्रवासी श्रमिकों को एलपीजी आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है और आपूर्ति स्थिर बनी हुई है।राज्य तेल विपणन कंपनियों के साथ मिलकर स्थानीय आवश्यकता के आधार पर 5 किलो एफटीएल एलपीजी सिलेंडरों के लक्षित वितरण का प्रबंधन करने पर विचार कर सकते हैं।

LPG Gas Crisis: संसद में गूंजा LPG सिलेंडर की किल्लत और कीमत में वृद्धि का मुद्दा,सपा-कांग्रेस ने एक सुर में जताया विरोध

10 राज्यों को अतिरिक्त LPG प्राप्त हुई-मंत्रालय

मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि,23 मार्च से अब तक 5 किलो वाले लगभग पांच लाख एफटीएल सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।बयान में कहा गया कि,पीएनजी विस्तार सुधारों के तहत 10 राज्यों को अतिरिक्त एलपीजी प्राप्त हुई है।मंत्रालय ने कहा,पीएनजी विस्तार में तेजी आई है और मार्च से अब तक लगभग तीन लाख 42 हजार कनेक्शनों को गैस से जोड़ा गया है और तीन लाख 70 हजार नए पंजीकरण किए गए हैं।

“भारतीय ध्वज वाले जहाजों को कोई खतरा नहीं”

विमान पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि,संघर्षरत क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना दर्ज नहीं हुई है।मंत्रालय ने बताया कि,अब तक एक हजार एक सौ से अधिक भारतीय नाविकों को स्वदेश लाया गया है और पिछले 24 घंटों में 155 नाविक लौटे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि,भारतीय मिशन और दूतावास खाड़ी क्षेत्र में भारतीय समुदाय को चौबीसों घंटे सहायता प्रदान कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि समग्र उड़ान स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और इस क्षेत्र से देश के विभिन्न स्थानों के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित हो रही हैं।

LPG Gas Crisis: राज्यसभा में LPG मुद्दे पर तीखी बहस, खरगे के सवाल पर रिजिजू की टोका-टोकी