LPG Delivery: LPG गैस की सुरक्षित और सही डिलीवरी सुनिषश्चित करने के लिए DAC यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड लागू किया गया है। यह एक यूनिक सिक्योरिटी कोड होता है, जो उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS या WhatsApp के माध्यम से भेजा जाता है। जब गैस सिलेंडर आपके घर पहुंचता है, तब इस कोड को डिलीवरी एजेंट को बताना जरूरी होता है। इसके बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी पूरी मानी जाती है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य फर्जी डिलीवरी और कालाबाजारी पर रोक लगाना है।
कैसे जनरेट होता है DAC नंबर?
आपको बता दें कि, जैसे ही आप LPG सिलेंडर की बुकिंग करते हैं, उसी समय आपका DAC नंबर ऑटोमैटिक जनरेट हो जाता है। अगर आपके पास इंडियन ऑयल (Indane) का कनेक्शन है, तो आप कई तरीकों से सिलेंडर बुक कर सकते हैं:
- मिस्ड कॉल देकर
- SMS के जरिए
- IVRS कॉल करके
- WhatsApp के माध्यम से
बुकिंग के तुरंत बाद DAC कोड आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाता है, जिसे आपको सुरक्षित रखना चाहिए।
DAC नंबर नहीं मिला तो क्या करें?

अगर किसी कारण से आपको DAC नंबर प्राप्त नहीं होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए उपाय अपना सकते हैं:
मोबाइल ऐप में जांच करें
अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप (जैसे IndianOil One) खोलें और “Refill History” सेक्शन में जाकर अपना DAC नंबर चेक करें। कई बार कोड वहीं उपलब्ध होता है।
डिलीवरी बॉय से सहायता लें
अगर आपका सिलेंडर घर पहुंच गया है लेकिन आपके पास DAC नहीं है, तो डिलीवरी एजेंट की मदद लें। उसके पास एक विकल्प होता है, जिससे वह मौके पर ही नया DAC जनरेट कर सकता है। यह कोड तुरंत आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा।
Samba Blast News: आधी रात को धमाके से दहला सांबा, पूर्व सरपंच के घर को बनाया निशाना, मची भगदड़!
मोबाइल नंबर अपडेट कराएं
यदि आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद हो चुका है या बदल गया है, तो इसे तुरंत अपडेट कराना जरूरी है। आप डिलीवरी बॉय की मदद से नया नंबर अपडेट कर सकते हैं। नंबर अपडेट होने के बाद आपको नया DAC मिल जाएगा।
शिकायत कहां और कैसे करें?
यदि ऊपर दिए गए सभी तरीकों के बावजूद आपको DAC नंबर नहीं मिलता या डिलीवरी में कोई समस्या आती है, तो आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं:
- अपनी गैस कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें
- मोबाइल ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करें
- कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कंप्लेंट करें
- अपने स्थानीय LPG डिस्ट्रीब्यूटर से सीधे संपर्क करें
Indore News: दूषित पानी के कहर से कांपी इंदौर की जनता, जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा









