LPG Crisis: पहले बढ़ी कीमत,अब LPG सिलेंडर आपूर्ति की किल्लत….मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध के कारण भारत में एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत देखी जा रही है। बेंगलुरु समेत कई शहरों के होटल और रेस्तरां बंद होने की कगार पर हैं। स्थिति को देखते हुए सांसद तेजस्वी सूर्या की अपील पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने और आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

LPG Crisis

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 10, 2026

LPG Crisis: ईरान-इजरायल और अमेरिका के मध्य छिड़ी जंग का असर अब भारत में दिखाई देने लगा है जिसका प्रभाव भारत में घरेलू एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत पर दिखाई दे रहा है।पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों का असर भारत के कई राज्यों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कमी के रुप में दिख रहा है।राजधानी दिल्ली समेत देश के प्रमुख राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते कई होटल और रेस्तरां बंद हो गए हैं।

Weather Update: यूपी में तेज धूप और उमस, अगले हफ्ते हल्की बारिश की संभावना

ईरान-इजरायल जंग से भारत में बढ़ी दिक्कत

ईरान-इजरायल जंग
ईरान-इजरायल युद्ध का असर

मौजूदा हालात को देखते हुए,भारतीय जनता पार्टी के बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री को पत्र लिखकर गैस सिलेंडरों की संभावित कमी पर चिंता जताई है और मांग की है कि हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए गैस की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी सूर्या ने लिखा,”LPG सिलेंडरों की कमी और होटल उद्योग पर इसके संभावित बुरे असर की रिपोर्ट केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी तक पहुँचा दी गई है उन्होंने उच्च प्राथमिकता वाली समिति का गठन किया है ताकि होटलों सहित गैर-घरेलू उपयोगकर्ताओं को LPG की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के मिलती रहे।

एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत से बढ़ी परेशानी

भाजपा सांसद ने बेंगलुरु होटल एसोसिएशन की चिंताओं को आगे बढ़ाया, जिसने इस बात पर ज़ोर दिया था कि उनके सदस्य अपनी हॉस्पिटैलिटी संबंधी जरूरतों के लिए कमर्शियल LPG आपूर्ति पर निर्भर हैं।केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में तेजस्वी ने लिखा,”मुझे बेंगलुरु होटल एसोसिएशन से एक ज्ञापन प्राप्त हुआ है,जिसमें हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के रेस्तरां, होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों को कमर्शियल LPG की निरंतर आपूर्ति से संबंधित चिंताएँ व्यक्त की गई हैं।

BJP सांसद ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर जताई चिंता

tejasvi surya
तेजस्वी सूर्या ने केंद्र को लिखा पत्र

रेस्तरां और खाद्य सेवा उद्योग अपने रोजमर्रा के रसोई कार्यों के लिए काफी हद तक कमर्शियल LPG पर निर्भर है। कई अन्य क्षेत्रों के विपरीत,अधिकांश कमर्शियल रसोईघरों के पास फिलहाल बड़े पैमाने पर PNG कनेक्टिविटी या इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम जैसे तत्काल विकल्प उपलब्ध नहीं हैं।पत्र में आगे कहा गया है कि,LPG आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट का सीधा असर रेस्तरां के संचालन, इस क्षेत्र में रोजगार और उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाओं पर पड़ सकता है।

प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी किया LPG का उत्पादन बढ़ाने का आदेश

आपको बता दें कि,पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के प्रभाव से भारत में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत हो रही है जिस पर केंद्र सरकार ने भी अपनी चिंता जाहिर की है।भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बताया कि,पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का उत्पादन बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं और निर्देश दिया है कि,इस अतिरिक्त उत्पादन को विशेष रूप से घरेलू उपयोग के लिए भेजा जाए।यह निर्णय हाल ही में हुई भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बाद लिया गया है, जिसके कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बाधाएँ उत्पन्न हो गई थीं।

Suryakumar Yadav: SKY की कप्तानी का जलवा, हार से सीखा सबक और टीम इंडिया को बनाया वर्ल्ड चैंपियन