LPG Shortage: बुझ गए चूल्हे,बंद हुए होटल-रेस्तरां! घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत पर Congress का सरकार पर बड़ा आरोप

देशभर में LPG गैस की किल्लत से हाहाकार मचा है। गोरखपुर में उपभोक्ता सुबह से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में लगे हैं। सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ने और आपूर्ति ठप होने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कालाबाजारी और प्रशासनिक विफलता का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि वितरण प्रबंधन ने किल्लत से इनकार किया है।

LPG Shortage

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 11, 2026

LPG Shortage: देशभर में LPG गैस की कमी के कारण सप्लाई में रुकावट की आशंका के बीच, गोरखपुर में उपभोक्ता सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगे हुए हैं, ताकि वे अपने घर के खाने-पीने की जरूरतों के लिए सिलेंडर का नया स्टॉक ले सकें।गैस लेने एजेंसी पहुंचे लोगों का कहना है कि,गैस की किल्लत पिछले कई दिनों से बनी हुई है एजेंसियों के बाहर रोजाना 400 से 500 लोग लाइन में लग रहे हैं।

बीमा कंपनी के अधिकारी एवं अधिवक्तागणों के साथ नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

गैस सिलेंडर की किल्लत पर हाहाकार

एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने पहुंच रहे ग्राहकों का कहना है कि,सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी से आम आदमी परेशान है उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अब 60 रुपये महंगा सिलेंडर मिल रहा है जो पहले 915 रुपये का था वह अब 975 रुपये का मिल रहा है।कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्वविजय सिंह ने गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लगे उपभोक्ताओं की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP की आलोचना की।

कांग्रेस नेता ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि,गैस की भारी कमी है और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।उन्होंने सरकार पर आम जनता को जरूरी सुविधाएँ मुहैया कराने में नाकाम रहने का भी आरोप लगाया।कांग्रेस नेता ने कहा,मुख्यमंत्री के अपने ही चुनाव क्षेत्र में गैस की कमी है। प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार आम जनता को जरूरी सुविधाएँ मुहैया कराने में असमर्थ है।

कांग्रेस का गैस की कालाबाजारी करने का आरोप

कांग्रेस नेता ने एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ते दामों को लेकर कहा कि,गैस की कालाबाजारी हो रही है लोगों को गैस ऊंची कीमतों पर बेची जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार हर किसी को गैस देने में नाकाम रही है।हालाँकि, भारत गैस वितरण प्रबंधन का प्रतिनिधित्व करने वाले धनंजय राय ने कहा कि,वे उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस उपलब्ध करा रहे हैं और इस बात पर जोर दिया कि गैस की कमी जैसी कोई समस्या नहीं है आंकड़ों की जांच करने के बाद, हम लोगों को उसी के अनुसार गैस दे रहे हैं।

UP: पड़ोसी ने दिव्यांग मां से किया दुष्कर्म, फिर बेटे समेत दोनों को उतारा मौत के घाट