LPG Cylinder Price Hike: महंगाई से ढीली पड़ी आम आदमी की जेब! LPG सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर क्या है Public Reaction?

रसोई गैस की कीमतों में लगी आग! 7 मार्च 2026 से घरेलू LPG सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा हो गया है। दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर ₹913 का मिलेगा। जहाँ विपक्ष इसे 'महंगाई का वार' बता रहा है, वहीं BJP इसे वैश्विक ऊर्जा संकट का असर मान रही है। जानिए आपके शहर के नए रेट्स।

LPG Cylinder Price Hike

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg
LPG Cylinder Price Hike: कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को LPG सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी पर चिंता जताई और कहा कि इस कदम से आम आदमी की जेब पर और बोझ पड़ेगा।कांग्रेस नेता ने कहा, “यह निश्चित रूप से चिंता की बात है। पहले से ही बहुत महंगाई है और अगर अब कीमतें बढ़ी हैं तो जनता पर बोझ और बढ़ेगा। सरकार को चिंतित होना चाहिए और इस पर गौर करना चाहिए।

शोर मचाना विपक्ष का काम-BJP सांसद

दूसरी ओर, BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा,”कीमत में बढ़ोतरी प्राइस इन्फ्लेशन इंडेक्स के हिसाब से बहुत मामूली है…पूरी दुनिया में एनर्जी की कीमतें बढ़ रही हैं… शोर मचाना विपक्ष का काम है।घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी से जनता में चिंता बढ़ गई है,कई लोगों ने घर का बजट मैनेज करने में मुश्किल होने की चिंता जताई है।घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत शनिवार 7 मार्च से बढ़ा दी गई है।

बढ़ी कीमतों पर छलका महिला का दर्द

देशभर में 14.2 kg वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ गई है और 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत भी 115 रुपये बढ़ा दी गई है।दिल्ली की रहने वाली महिला ने बताया कि,”इस बढ़ोतरी से देश की राजधानी में रहना कितना मुश्किल हो गया है हमारा सिलेंडर एक महीने भी नहीं चलता…गरीब लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है…हम एक महीने में दो सिलेंडर इस्तेमाल कर लेते हैं।”

बढ़ जाएंगी पेट्रोल-डीजल की भी कीमत?

एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर एक महिला ने कहा,”आज LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ी हैं जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ेंगी। इसका असर आम आदमी पर पड़ेगा।आपको बता दें कि,दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में,घरेलू LPG सिलेंडर का नया रेट अब 912.50 रुपये है,जो पहले 852.50 रुपये था।कोलकाता में,कीमत 879 रुपये से बढ़कर 0.30 रुपये हो गई है।

कमर्शियल सिलेंडर में बढ़े 115 रुपये

यह बढ़ोतरी बिजनेस में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर पर भी लागू होगी। दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है।मुंबई में कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है।इसी तरह कोलकाता में कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गई है जबकि चेन्नई में यह 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है।

योगी सरकार की पहल से प्रतिभाशाली युवाओं को मिल रहा सफलता के लिए मजबूत आधार

2