LPG Cylinder Price Hike: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और तेल सप्लाई में बाधा के कारण भारतीय उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा झटका आया है। देशभर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर नई रेट लिस्ट अलसुबह अपडेट कर दी गई। तेल की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनियों को सिलेंडर के दाम बढ़ाने पड़े, जिससे आम घरों और व्यवसायों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है।
MP में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए 40 ई-चेक पोस्ट की व्यवस्था, मोबाइल पर मिलेगा E-Challan
घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े

14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में आज 60 रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली में नए रेट लागू होने के बाद घरेलू सिलेंडर का दाम 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इस बार की बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तेल की सप्लाई बाधित होने की वजह से हुई। तेल महंगा होने के कारण कंपनियों को सिलेंडर के दाम बढ़ाने पड़े।
कमर्शियल सिलेंडर के दामों में रिकॉर्ड इजाफा
19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में इस बार 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में नया रेट 1768 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गया है। इससे पहले 1 मार्च 2026 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 31 रुपये का इजाफा हुआ था। जुलाई 2025 से कमर्शियल सिलेंडर के दाम कभी बढ़ते तो कभी घटते रहे, लेकिन इस बार यह इजाफा अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है।
अन्य शहरों में घरेलू सिलेंडर के नए रेट
देश के प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर के नए रेट इस प्रकार हैं:
कोलकाता: 879 रुपये → 939 रुपये
मुंबई: 852 रुपये → 912 रुपये
चेन्नई: 868 रुपये → 928 रुपये
भोपाल: 858 रुपये → 918 रुपये
जयपुर: 856 रुपये → 916 रुपये
पटना: 951 रुपये → 1011 रुपये
रायपुर: 824 रुपये → 984 रुपये
अन्य शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट
कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी कई शहरों में बढ़ गए हैं:
कोलकाता: 1875 रुपये → 1991 रुपये
मुंबई: 1720 रुपये → 1835 रुपये
चेन्नई: 1929 रुपये → 2043 रुपये
भोपाल: 1796 रुपये → 1910 रुपये
जयपुर: 1875 रुपये → 1990 रुपये
पटना: 2035 रुपये → 2150 रुपये
रायपुर: 1995 रुपये → 2109 रुपये
महंगाई से प्रभावित होंगे घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ता

तेल की बढ़ती कीमतों और गैस सिलेंडर के रेट में लगातार इजाफे से घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं के लिए खर्च बढ़ जाएगा। घरेलू उपयोग के लिए गैस सिलेंडर महंगा होने से घरों की दैनिक जरूरतों पर असर पड़ेगा। वहीं रेस्टोरेंट, होटल और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी ज्यादा लागत उठानी पड़ सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल सप्लाई में बाधा के कारण आने वाले दिनों में सिलेंडर के दाम और बढ़ सकते हैं। इसलिए अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर के रेट में तेजी के लिए तैयार रहना चाहिए।
Weather Update: दिल्ली में समय से पहले गर्मी का असर, आने वाले दिनों में और बढ़ेगा तापमान










