LPG Gas Crisis: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण LPG सिलेंडर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में हुई ताज़ा बढ़ोतरी के बाद, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने ईंधन की कीमतों में स्थिरता को लेकर सरकार के आश्वासनों पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि ये दावे ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर हैं।सपा सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के यह कहने के बावजूद कि किसी तरह का कोई संकट नहीं है, LPG की कमी के चलते होटल और पेट्रोल पंप बंद हो रहे हैं लेकिन सरकार ने कहा था कि गैस, पेट्रोल, डीज़ल या किसी भी तरह के ईंधन की कोई कमी नहीं है लेकिन यहां तो अब खाने-पीने का सामान जुटाना भी मुश्किल हो गया है।
सदन में गूंजा LPG संकट का मुद्दा
सपा सांसद ने केंद्र सरकार को अपने निशाने पर लेते हुए कहा,यह स्थिति तब बनी है जब 1 अप्रैल से LPG सिलेंडरों की कीमतें बढ़ा दी गई हैं प्रमुख शहरों में कमर्शियल और छोटे सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है।दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 2,078.50 रुपये कर दी गई है, जो कि 195.50 रुपये की बढ़ोतरी को दर्शाता है वहीं 5 किलोग्राम वाले FTL सिलेंडर की कीमत अब 549 रुपये प्रति रिफिल हो गई है, जिसमें 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
सरकार द्वारा लाए बिल का जोरदार विरोध
रामगोपाल यादव ने सरकार के व्यापक विधायी दृष्टिकोण की भी आलोचना की और दावा किया कि,मौजूदा शासन के तहत लाए गए विधेयक जन कल्याण के बजाय कॉर्पोरेट हितों को अधिक प्राथमिकता देते हैं।सपा सांसद ने कहा,इस सरकार ने अब तक जितने भी बिल लाए हैं वे सभी देश की जनता के खिलाफ रहे हैं।अब तक जितने भी बिल लाए गए हैं,वे कुछ पूंजीपतियों के पक्ष में रहे हैं। जनता के हित में एक भी बिल नहीं रहा है।
सिलेंडर कीमत वृद्धि पर कांग्रेस का निशाना
सपा सांसद राजीव राय ने कीमतों में बढ़ोतरी के दौरान सरकार के नीतिगत दृष्टिकोण पर तंज कसते हुए कहा,यह आपदा में अवसर ढूंढने वाली सरकार है। विपक्ष ने सुझाव दिया कि इन बढ़ोतरी का समय रणनीतिक रूप से तय किया गया है।कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने भारतीय परिवारों पर पड़ने वाले तत्काल प्रभाव को उजागर करते हुए कहा कि,हालिया वैश्विक संघर्षों की शुरुआत के बाद से घरेलू सिलेंडर की कीमतें पहले ही 60 रुपये बढ़ चुकी है।संघर्ष की शुरुआत में घरेलू सिलेंडर की कीमत भी 60 रुपये बढ़ा दी गई थी।हमारे नेता राहुल गांधी कहते रहे हैं कि एक बड़ा भूकंप आने वाला है।










