LPG Crisis: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर बेंगलुरु में कमर्शियल LPG की गंभीर कमी पर तत्काल दखल देने की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने कहा कि सप्लाई में रुकावट के कारण शहर के कई रेस्टोरेंट, होटल और केटरिंग सर्विस अस्थायी रूप से बंद होने की स्थिति में हैं।
Kiren Rijiju On LS: “कोई इलाज नहीं…” किरेन रिजिजू ने ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष को घेरा
कमर्शियल यूज़र्स प्रभावित
आपको बता दें कि, सीएम ने पत्र में बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी रिवाइज्ड ऑर्डर, जिसमें घरेलू LPG को प्राथमिकता दी गई है, जिससे कमर्शियल यूजर्स को अप्रत्याशित संकत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, “देश भर में घरेलू LPG सप्लाई सुनिश्चित करने का उद्देश्य सराहनीय है, लेकिन इसके कारण बेंगलुरु में कमर्शियल यूज़र्स को सप्लाई में कमी का सामना करना पड़ रहा है।”
इसके साथ ही सिद्धारमैया ने आगे लिखा कि शहर के होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने बताया है कि वो पर्याप्त LPG सिलेंडर नहीं खरीद पा रहे हैं। कई जगहों ने यह चिंता जताई कि अगर सप्लाई जल्द बहाल नहीं हुई तो व्यवसाय अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा सकता है।
कमर्शियल इकॉनमी पर असर

बताते चलें कि, पत्र में सीएम ने रेस्टोरेंट, मेस और केटरिंग यूनिट्स की भूमिका पर प्रकाश डाला, जो हर दिन लाखों को भोजन देता है। उन्होंने कहा कि अचानक आई सप्लाई रुकावट से छोटे होटल, मेस, चाउल्ट्री (शादी और इवेंट हॉल), हॉस्टल और इवेंट वेन्यू प्रभावित हो रहे हैं। यह न केवल व्यापार को प्रभावित कर रहा है, बल्कि उन छात्रों और प्रोफेशनल्स को भी परेशानी में डाल रहा है जो रेगुलर खाना लेने के लिए इन सेवाओं पर निर्भर हैं। सिद्धारमैया ने जोर देकर कहा कि कमर्शियल LPG की समस्या से न केवल व्यवसाय प्रभावित होते हैं, बल्कि रोज़गार और रोज़मर्रा की ज़रूरतों पर भी असर पड़ रहा है।
देश में गैस संकट: LPG की कमी के बीच सरकार ने लगाया एस्मा, प्राथमिकता सूची जारी
केंद्रीय मंत्री से आग्रह
मुख्यमंत्री ने पत्र में केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि होटल, रेस्टोरेंट, चाउल्ट्री, कम्युनिटी हॉल और अन्य कमर्शियल स्थानों के लिए पर्याप्त LPG सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दिए जाएँ ताकि मौजूदा सप्लाई संकट का समाधान हो सके और व्यवसाय सुचारू रूप से चलते रहें।
सिद्धारमैया ने लिखा कि समय पर समाधान से हजारों लोगों को परेशानी से बचाया जा सकेगा जो इन कमर्शियल सेवाओं पर निर्भर हैं। उन्होंने आशा जताई कि केंद्रीय मंत्री इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करेंगे और बेंगलुरु में कमर्शियल LPG सप्लाई को बहाल करेंगे।










