योगिनी एकादशी पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

हिंदू धर्म में योगिनी एकादशी  का दिन बहुत पवित्र और फलदायी माना जाता है. इस साल योगिनी एकादशी 10 जुलाई 2026 को मनाई जा रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलने के साथ जीवन में सुख-समृद्धि आती है. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, एकादशी के दिन घर की कुछ खास जगहों पर दीपक जलाना बहुत शुभ होता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में बरकत बनी रहे, तो योगिनी एकादशी की शाम को इन 5 जगहों पर दीपक जरूर जलाएं: यहाँ

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

हिंदू धर्म में योगिनी एकादशी  का दिन बहुत पवित्र और फलदायी माना जाता है. इस साल योगिनी एकादशी 10 जुलाई 2026 को मनाई जा रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलने के साथ जीवन में सुख-समृद्धि आती है. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, एकादशी के दिन घर की कुछ खास जगहों पर दीपक जलाना बहुत शुभ होता है.

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में बरकत बनी रहे, तो योगिनी एकादशी की शाम को इन 5 जगहों पर दीपक जरूर जलाएं:

यहाँ जलाएं 5 दीपक
तुलसी का पौधा: तुलसी को माता लक्ष्मी का साक्षात स्वरूप माना जाता है. तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से घर में खुशी और सौभाग्य का आगमन होता है.

घर का मुख्य दरवाजा (मेन गेट): घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होे के साथ नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं.

पूजा का कमरा (मंदिर): मंदिर में अखंड ज्योति या घी का दीपक जलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, जिससे घर में शांति और सकारात्मक माहौल बना रहता है.

पीपल का पेड़: मान्यता है कि एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाने से शनि दोष और पितृ दोष जैसी बाधाएं दूर होती हैं, जिससे रुके हुए काम बनने लगते हैं.

रसोई घर  रसोई घर में दीपक जलाना माँ अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने का विशेष उपाय है. इससे घर में कभी भी धन-धान्य और अन्न की कमी नहीं होती.

दीपक जलाते समय रखें ये सावधानियां:
दीपक जलाने के लिए हमेशा शुद्ध गाय के घी या सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करें.दीपक जलाते समय मन को शांत रखें. श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु का ध्यान करें.एकादशी के दिन सात्विक भोजन ग्रहण करें और किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े या कलह से दूर रहें.

2