Laughter Chef 3 Winner: लाफ्टर शेफ 3 का ग्रैंड फिनाले, कृष्णा अभिषेक की टीम कांटा बनी विजेता

लाफ्टर शेफ 3 के ग्रैंड फिनाले में दर्शकों और जजों को खूब हँसाने वाली टीम कांटा विजेता बनी। कृष्णा अभिषेक की टीम ने कॉमेडी और कुकिंग का शानदार मिश्रण पेश करते हुए प्रतियोगिता में बाज़ी मारी। फिनाले का रोमांच दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव रहा।

लाफ्टर शेफ 3 का ग्रैंड फिनाले

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 26, 2026

Laughter Chef 3 Winner: टीवी रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ 3 का ग्रैंड फिनाले 25 जनवरी, रविवार को आयोजित हुआ। इस एपिसोड में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन, कुकिंग और कॉमेडी का तड़का देखने को मिला। फिनाले में टीम कांटा, जिसका नेतृत्व कृष्णा अभिषेक कर रहे थे, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम छुरी, जिसमें करण कुंद्रा और अन्य सेलेब्स शामिल थे, को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

Border 2 Worldwide BO Day 3: ‘बॉर्डर 2’ का कहर जारी, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार

ग्रैंड फिनाले में कौन-कौन शामिल थे

फिनाले में कुल दो टीमें शामिल थीं:

  • टीम कांटा: कृष्णा अभिषेक के नेतृत्व में इस टीम में जन्नत जुबैर, अभिषेक कुमार, अली गोनी, समर्थ जुरेल और कश्मीरा शाह थे।
  • टीम छुरी: करण कुंद्रा की टीम में तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव, ईशा मालवीय, विवियन डिसेना, ईशा सिंह, गुरमीत चौधरी और देबिना बैनर्जी जैसे कलाकार शामिल थे।

फिनाले का रोमांचक चैलेंज

फिनाले का रोमांचक चैलेंज
फिनाले का रोमांचक चैलेंज

शो के शेफ हरपाल सिंउसके ह सोखी ने फिनाले में दोनों टीमों को मालपुआ बनाने का चैलेंज दिया। यह चैलेंज न केवल कुकिंग स्किल्स की परीक्षा था बल्कि टीमों के क्रिएटिविटी और समन्वय को भी परखने वाला था। टीम कांटा ने अपनी क्रिएटिव और स्वादिष्ट प्रस्तुति से जजेस और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी मेहनत और टीमवर्क ने उन्हें स्टार शेफ ट्रॉफी का हकदार बनाया। वहीं, टीम छुरी को भले ही कड़ी प्रतिस्पर्धा दी, लेकिन अंतिम परिणाम टीम कांटा के पक्ष में गया।

Border 2 Day 3 Collection: टूटे पुराने रिकॉर्ड! तीसरे दिन की कमाई छप्परफाड़, 100 करोड़ से बस इतनी दूर

भारती सिंह का फुल एंटरटेनमेंट

फिनाले में भारती सिंह भी नजर आईं, जो पिछले कुछ समय से मैटरनिटी लीव पर थीं। उनका कमबैक शो में माहौल को और भी खुशनुमा बना गया। भारती ने अपनी हाजिरजवाबी और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया और फिनाले की रोमांचक प्रक्रिया में चार चांद लगा दिए।

सोशल मीडिया पर जश्न और प्रतिक्रिया

टीम कांटा की जीत के बाद अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को धन्यवाद दिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा,”हम सबको इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद..मिलते हैं लाफ्टर शेफ्स 3.0 में।” कलर्स चैनल ने अभी तक टीम कांटा की जीत के पुरस्कार राशि की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Border 2 box office collection day 2: सनी देओल की Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल, Day 2 में भी जबरदस्त उछाल!

लाफ्टर शेफ शो की लोकप्रियता

लाफ्टर शेफ के पहले दो सीजन भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे थे। यह शो न केवल टीवी सेलेब्स को कुकिंग में चुनौती देता है, बल्कि दर्शकों को कॉमेडी और मनोरंजन का डबल मज़ा भी देता है। शो की थीम, जिसमें कॉमेडी और कुकिंग का बेहतरीन मिश्रण होता है, दर्शकों ने खूब पसंद किया। कई बार यह शो टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बनाने में सफल रहा है।