Lara Dutta Stuck in Dubai: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण हवाई सेवाओं पर बड़ा असर देखने को मिला है। जिसके चलते कई बड़े देशों के बीच बढ़की सैन्य गतिविधियों और सुरक्षा चिंताओं की वजह से दुबई से कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई है। इस स्थिति के चलते कई भारतीय कलाकार भी दुबई में फंस गए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस Lara Dutta ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए बताया कि वह अपनी बेटी के साथ दुबई में फंसी हुई हैं और हालात काफी तनावपूर्ण हैं।
बेटी सायरा के साथ दुबई में हैं लारा दत्ता
वीडियो में लारा दत्ता ने बताया कि वह अपनी बेटी Saira Bhupathi के साथ दुबई में रह रही हैं। अभिनेत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से दुबई उनका दूसरा घर बन चुका है और वह अक्सर यहीं रहती हैं। उन्होंने बताया कि जब मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, उसी समय वह एक ब्रांड शूट के सिलसिले में दुबई में मौजूद थीं। शूटिंग के दौरान अचानक उन्हें स्टूडियो के ऊपर से तेज धमाकों और मिसाइलों की आवाज सुनाई दी, जिससे वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए।
“मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा”

लारा ने वीडियो में बताया कि जैसे ही धमाकों की आवाज आई, वह और उनकी टीम तुरंत स्टूडियो से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा, जो बेहद डरावना अनुभव था। अभिनेत्री के मुताबिक पिछले कुछ दिन काफी तनाव और डर के माहौल में गुजरे हैं। उन्होंने बताया कि ऊपर से जेट विमान लगातार उड़ते दिखाई दे रहे हैं और दूर-दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई देती रहती है।
परिवार से दूर होने की वजह से बढ़ी चिंता
लारा दत्ता ने यह भी बताया कि इस मुश्किल समय में उनके पति Mahesh Bhupathi काम के सिलसिले में देश से बाहर हैं। ऐसे में वह अपनी बेटी के साथ दुबई में हैं और दोनों काफी चिंतित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि वे एक सुरक्षित इलाके में रहते हैं, लेकिन तेज धमाकों के कारण घर की खिड़कियां तक हिल जाती हैं, जिससे डर और बेचैनी और बढ़ जाती है।
यूएई सरकार के प्रयासों की सराहना
अपने वीडियो में लारा दत्ता ने United Arab Emirates की सरकार की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था को संभालने के लिए अच्छा काम कर रही है। जो लोग लगातार काम कर रहे हैं और हालात को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, उनका सम्मान किया जाना चाहिए। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह जल्द से जल्द भारत लौटने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से फिलहाल इंतजार करना पड़ रहा है।
‘मदद के लिए मांगना नहीं पड़ता’ वाले कमेंट पर सोनू सूद ने दिया करारा जवाब
सेलेब्स और फैंस ने जताई चिंता
लारा दत्ता के इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सेलेब्स और फैंस ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। अभिनेता Sudhanshu Pandey ने कमेंट करते हुए लिखा कि सब ठीक हो जाएगा और उन्हें मजबूत रहने की जरूरत है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री Sonal Chauhan और Esha Gupta भी हाल ही में दुबई में फंस गई थीं। हालांकि सोनल चौहान बाद में भारत लौटने में सफल रहीं।










