Kumbh Viral Girl Case: कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा की शादी अब विवादों में घिर गई है। जांच में सामने आया है कि जिस लड़की को बालिग बताकर शादी कराई गई थी, वह वास्तव में नाबालिग है। इस खुलासे के बाद पति फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Weather Update: दिल्ली में सुहानी सुबह के साथ खिली धूप, बारिश ने रोकी गर्मी की रफ्तार; जानें कब से चलेगी लू
मोनालिसा की उम्र छिपाकर शादी करने का खुलासा
उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी फरमान और मध्य प्रदेश की मोनालिसा की शादी अब विवादों के घेरे में है। राष्ट्रीय जनजाति आयोग (NCST) की सक्रियता के बाद इस मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिससे दूल्हे फरमान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
आयोग की जांच में बड़ा खुलासा
जब मोनालिसा और फरमान की शादी की खबरें वायरल हुईं, तो राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लिया। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में हुई विस्तृत जांच में कई बातें सामने आईं हैं। जांच में पाया गया कि जिस मोनालिसा को बालिग बताकर निकाह/शादी की गई, वह असल में नाबालिग है। आधिकारिक दस्तावेजों और स्थानीय रिकॉर्ड की पड़ताल के अनुसार, शादी के समय मोनालिसा की उम्र मात्र 16 वर्ष 2 माह थी। कानूनी रूप से शादी के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष होना अनिवार्य है, लेकिन यहाँ उम्र से संबंधित तथ्यों को कथित तौर पर छिपाया गया।
पॉक्सो और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। आरोपी फरमान के खिलाफ मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पॉक्सो एक्ट (POCSO Act): नाबालिग से विवाह और संबंधित अपराधों के लिए।
SC/ST एक्ट: चूंकि मोनालिसा जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने केरल और मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी को दिल्ली तलब किया है। चूंकि शादी केरल में हुई थी और लड़की मध्य प्रदेश की है, इसलिए दोनों राज्यों की पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
फिल्मी संघर्ष से विवादित शादी तक का सफर
फरमान मूल रूप से यूपी के बागपत का रहने वाला है। कुछ साल पहले वह एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई गया था, जहाँ उसकी मुलाकात मोनालिसा से हुई। दोनों ने केरल में जाकर शादी कर ली। बागपत में रहने वाले फरमान के परिजनों ने इस शादी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि वे न तो इस रिश्ते को मानते हैं और न ही मोनालिसा को अपनी बहू के रूप में स्वीकार करेंगे।










