6 साल बाद टीम इंडिया में लौट सकते हैं क्रुणाल पंड्या, अक्षर पटेल के बैकअप के तौर पर नाम सबसे आगे

नई दिल्ली  टीम इंडिया के सेलेक्टर्स और मैनेजमेंट फिलहाल उम्रदराज खिलाड़ियों को तरजीह न देने की सख्त नीति पर काम कर रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी जीत के बाद सूर्यकुमार यादव को न केवल कप्तानी से हटाया गया बल्कि बल्ले से लगातार गिरते फॉर्म के कारण टीम से भी बाहर कर दिया गया। हालांकि, आगामी सीरीजों को देखते हुए सेलेक्टर्स अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को टी20 टीम में वापस लाने का विचार कर रहे हैं। अक्षर पटेल की जगह ले सकते हैं पंड्या टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यूनाइटेड किंगडम दौरे पर इंग्लैंड और आयरलैंड

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
 टीम इंडिया के सेलेक्टर्स और मैनेजमेंट फिलहाल उम्रदराज खिलाड़ियों को तरजीह न देने की सख्त नीति पर काम कर रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी जीत के बाद सूर्यकुमार यादव को न केवल कप्तानी से हटाया गया बल्कि बल्ले से लगातार गिरते फॉर्म के कारण टीम से भी बाहर कर दिया गया। हालांकि, आगामी सीरीजों को देखते हुए सेलेक्टर्स अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को टी20 टीम में वापस लाने का विचार कर रहे हैं।

अक्षर पटेल की जगह ले सकते हैं पंड्या
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यूनाइटेड किंगडम दौरे पर इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ अक्षर पटेल के फीके प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट विकल्प तलाश रहा है। अक्षर के बैकअप के रूप में बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर क्रुणाल पंड्या का नाम सबसे आगे चल रहा है। क्रुणाल ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था जहां उन्होंने नाबाद 3 रन बनाए थे और 16 रन देकर एक विकेट झटका था। उस मैच में भारत ने 38 रनों से जीत दर्ज की थी।

आईपीएल में लगातार कर रहे तगड़ा प्रदर्शन
पिछले पांच सालों के दौरान क्रुणाल के करियर में बड़ा बदलाव आया है। लखनऊ सुपर जायंट्स और उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी खोई हुई लय हासिल की। आरसीबी को लगातार दो आईपीएल खिताब जिताने में क्रुणाल की भूमिका बेहद अहम रही। बीते दो सीजन में उन्होंने आरसीबी के लिए 31 विकेट चटकाए साथ ही दो मौकों पर 73-73 रनों की मैच-जिताऊ पारियां खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की।

एशियन गेम्स में उतरेगी भारतीय टीम
टीम इंडिया जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए रवाना होगी। भारत को 13 सितंबर से दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सेलेक्टर्स अक्षर पटेल को ही आगे भी मौका देते हैं या फिर आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने वाले क्रुणाल पंड्या की टीम में सरप्राइज वापसी होती है।

2