Kriti Sanon Video: बॉलीवुड की ‘परम सुंदरी’ कृति सेनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके और बिजनेसमैन कबीर बहिया के बीच के रिश्ते पर मुहर लगा दी है।
लंदन में रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग स्पॉट हुईं एक्ट्रेस
बताते चले कि, इंटरनेट पर वायरल हो रहे ताजा वीडियो में कृति सेनन को उनके कथित प्रेमी (Rumored Boyfriend) कबीर बहिया के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया। वीडियो की सबसे खास बात यह थी कि दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर चल रहे थे, जिससे उनके बीच की नजदीकियों का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। कृति इस दौरान काफी स्टाइलिश नजर आईं; उन्होंने ब्राउन टॉप और डेनिम जींस के साथ लॉन्ग जैकेट और हाई बूट्स कैरी किए थे। वहीं, करोड़पति बिजनेसमैन कबीर बहिया ब्लू ट्रैक सूट में काफी रिलैक्स लुक में दिखे।
कृति और कबीर के रिलेशनशिप और सीक्रेट डेटिंग की चर्चा
हालांकि कृति और कबीर ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल (Relationship Status) नहीं किया है, लेकिन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कबीर को कृति की बहन नुपूर सेनन की शादी के फंक्शन में भी देखा गया था, जिससे यह संकेत मिलता है कि कबीर अब सेनन परिवार के काफी करीब आ चुके हैं। लंदन का यह वीडियो उनके वेकेशन और लव लाइफ की खबरों को और हवा दे रहा है। फैंस अब बस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब यह जोड़ी अपने प्यार का सरेआम इजहार करेगी।
कृति सेनन का फिल्मी सफर और करियर ग्रोथ
कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत (Bollywood Debut) की थी। पिछले एक दशक में उन्होंने इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई है। ‘मिमी’ के लिए नेशनल अवार्ड जीतने वाली कृति ने ‘दिलवाले’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’ और ‘क्रू’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी पिछली रिलीज ‘दो पत्ती’ को भी काफी चर्चा मिली। इसके अलावा, फिल्म ‘तेरे इश्क में’ धनुष के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा, जिसमें उन्होंने मुक्ति का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया था।
‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर के साथ दिखेंगी कृति
कृति सेनन के वर्कफ्रंट और आने वाली फिल्मों (Upcoming Projects) की बात करें तो वह जल्द ही ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और चर्चा है कि यह सितंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कृति के फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर नए अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।









