UP News: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर बाल कृष्ण के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने मुख्य गर्भगृह में विधि-विधान से विशेष पूजन-अर्चन किया और प्रदेश व देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के रूप में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का यह उनका 20वां दौरा रहा।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे CM योगी, ‘लाला’ के किए दर्शन

बताते चले कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य गर्भगृह में पहुंचे और वहां विराजमान बाल कृष्ण यानी ‘लाला’ के दर्शन किए। सीएम योगी ने विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल नजर आया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री के रूप में 20वीं बार जन्मभूमि पहुंचे योगी
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह 20वां दर्शन रहा। जन्माष्टमी के मौके पर उनका यह दौरा धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से खास रहा। मंदिर में पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों और देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामना की।
चांदी से सजा कृष्ण जन्मभूमि का गर्भगृह
जन्माष्टमी के विशेष अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के मुख्य गर्भगृह को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया था। गर्भगृह की दीवारों पर चांदी की परत लगाई गई थी, जिससे पूरे परिसर की छटा देखते ही बन रही थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ देर तक चांदी से सजे गर्भगृह की भव्यता को निहारते रहे। इसके साथ ही उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूप के दर्शन किए और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। जन्माष्टमी के कारण मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन भी किए गए थे।
योगमाया और केशवदेव मंदिर में भी किया दर्शन-पूजन
मुख्य गर्भगृह में दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित योगमाया मंदिर और केशवदेव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने भागवत भवन में पहुंचकर भी दर्शन किए।सीएम योगी ने इस दौरान देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और धार्मिक आयोजनों से माहौल पूरी तरह कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में CM योगी ने किया गोपूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में दर्शन-पूजन से पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में विधि-विधान से गोपूजन भी किया। गोपूजन के बाद उन्होंने परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं पर काफी देर तक पुष्प वर्षा की। उन्होंने सभी देशवासियों और ब्रजवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सीएम को अपने बीच देखकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया।
उज्जैन से आए कलाकारों का CM योगी ने बढ़ाया उत्साह
श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में उज्जैन से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलाकारों के बीच पहुंचे और उनकी प्रस्तुति का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कलाकारों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना की।
करीब 30 मिनट जन्मभूमि परिसर में रहे CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 30 मिनट तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और विशेष पूजन के साथ योगमाया और केशवदेव मंदिर में भी पूजा की। उन्होंने गोपूजन किया, श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और उज्जैन से आए कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री का श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचना ब्रज में चल रहे धार्मिक आयोजनों के बीच प्रमुख आकर्षण रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान आस्था, भक्ति और कृष्णमय वातावरण देखने को मिला।










