Kolkata Stampede : 19 श्रद्धालुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

कोलकाता में दुर्गा पूजा की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। भारी बारिश के बीच चोरबागान पंडाल में भगदड़ मचने से 19 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 25 लोग घायल बताए गए। घटना के बाद अमित शाह ने अपने कार्यक्रम रद्द कर अस्पताल का रुख किया। आखिर भीड़ बेकाबू कैसे हुई?

Kolkata Stampede

Wrriten By :

Chandan Das

Published On :

अक्टूबर 18, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Kolkata Stampede  : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उत्तर कोलकाता के चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भारी बारिश के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना में 19 श्रद्धालुओं की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 25 अन्य लोग घायल बताए गए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

अमित शाह ने रद्द किए सभी निर्धारित कार्यक्रम

हादसे की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान रविवार को होने वाले अपने सभी पूर्व निर्धारित राजनीतिक और सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे अमित शाह ने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई और घायलों से मुलाकात करने का फैसला किया। इस घटना के बाद केंद्र सरकार की ओर से भी हालात पर नजर रखी गई।

कोलकाता मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का जाना हाल

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में घायल श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अमित शाह ने घायलों के उपचार और उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी अपनी बात साझा करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री से बातचीत कर घटना की जानकारी ली

भगदड़ की सूचना मिलने के बाद अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से फोन पर बातचीत की और घटना से जुड़े हालात का जायजा लिया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। गृह मंत्री ने कहा कि प्रशासन घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्यों में राज्य प्रशासन को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

एक्स पर संदेश साझा कर जताया दुख

अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मां दुर्गा से सभी पीड़ितों को इस मुश्किल घड़ी से उबरने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी जताया शोक

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई। भारी बारिश के बीच भीड़ का दबाव बढ़ने से हुई इस घटना ने धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों और घायलों को सहायता पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

Read More :  Beed Road Accident : महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा, कार और एसटी बस की टक्कर में पांच की मौत