Kohrra 2 Review: नेटफ्लिक्स पर कोहरा का पहला सीजन आने के बाद इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से जमकर सराहाना मिली है। इस सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण था पंजाब का लोकल फ्लेवर और ऑथेंटिक माहौल। कोहरा 2 में वही पंजाबी टच और लोकल कल्चर अब पहले से भी बेहतर तरीके से दिखाया गया है। यह सीरीज दिखाती है कि किसी शहर का लोकल कंटेंट सिर्फ बनाने भर से काम नहीं चलता, उसे सही अंदाज और प्रामाणिक तरीके से प्रस्तुत करना जरूरी है।
O’ Romeo Day 1 Booking: O’ Romeo की शानदार शुरुआत, एडवांस बुकिंग में अब तक कितना रहा कलेक्शन
कहानी और सस्पेंस
आपको बता दें कि, कोहरा 2 की कहानी एक मर्डर से शुरू होती है। सवाल ये है कि हत्या किसने की, पीडित के दुश्मन कौन और दोस्क कौन? पुलिस इस केस तक कैसे पहुंचेगी? 6 एपिसोड की यह सीरीज दर्शकों को पूरे समय बांधे रखती है। कहानी में कई लेयर्स हैं, जो लगातार सस्पेंस बनाए रखती हैं। इस वजह से आपको हर एपिसोड खत्म होते ही अगले को देखने की उत्सुकता होगी। कहानी में इतना गहरापन है कि सीरीज खत्म होने के बाद आपको एक अलग सा अनुभव होगा।
पंजाबी फ्लेवर और ऑथेंटिकिटी

सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण है पंजाब का असली माहौल। कलाकारों ने पंजाबी भाषा और स्थानीय भाव-भंगिमा को बेहद प्रामाणिक तरीके से पेश किया है। ऐसा नहीं लगेगा कि भाषा पर कोई आर्टिफिशियल प्रयास किया गया हो। पुलिस वाले भी हीरोगिरी या फिल्मी अंदाज में नहीं दिखाए गए, बल्कि असली पुलिस वाले जैसा व्यवहार और संघर्ष दिखाया गया है।
Rajpal Yadav Tihar Jail: चेक बाउंस केस में जेल गए राजपाल यादव, वायरल वीडियो ने फैंस को किया इमोशनल
अभिनय का जादू
मोना सिंह ने इस सीजन में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। पत्नी के रूप में उनकी सहजता और सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी गंभीरता दोनों ही प्रभावशाली हैं। उनके पंजाबी डायलॉग्स भी बेहद प्रामाणिक लगे। बरुण सोबती की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने सिर्फ किरदार निभाया नहीं, बल्कि उसे जिया है। उनकी पर्सनल लाइफ के संघर्ष और ड्यूटी की जिम्मेदारी को उन्होंने इतनी वास्तविकता के साथ दिखाया कि वह असली पंजाब पुलिस का हिस्सा लगते हैं। रणविजय सिंह, पूजा भमरा, अनुराग अरोड़ा और प्रेरक मेहता ने भी अपने किरदारों के साथ न्याय किया है। सभी कलाकार अपने रोल में पूरी तरह डूबकर नजर आए।
राइटिंग और डायरेक्शन
गुंजित चोपड़ा, दिग्गी सिसोदिया और सुदीप शर्मा ने कहानी को बेहद रोचक तरीके से लिखा है। डायरेक्शन सुदीप शर्मा और फैसल रहमान ने किया है। दोनों विभाग इतने मजबूती से जुड़े हैं कि सीरीज को आप बिना रुके एक साथ पूरा देख लेंगे। राइटिंग और डायरेक्शन का यह तालमेल ही ‘कोहरा 2’ का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है।
The Manipur Diaries: मोनालिसा का बॉलीवुड सफर शुरू, ‘द मणिपुर डायरीज’ का टीजर आउट









