IPL 2026: 152 रनों की पारी ने मचाया तहलका, अथिया और अहान शेट्टी के रिएक्शन ने जीता दिल

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में केएल राहुल ने 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। भले ही दिल्ली यह मैच हार गई, लेकिन राहुल की इस पारी ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। पत्नी अथिया शेट्टी और साले अहान शेट्टी ने उनकी इस उपलब्धि पर खास अंदाज में प्यार बरसाया है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 26, 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में रनों का सैलाब देखने को मिल रहा है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में एक ऐसा चमत्कार हुआ जिसने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने महज कुछ गेंदों में 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दी। हालांकि, इस विशाल स्कोर के बावजूद दिल्ली की टीम पंजाब किंग्स से पार नहीं पा सकी और मैच हार गई, लेकिन महफिल पूरी तरह राहुल के नाम रही।

अथिया शेट्टी बनी अपने पति की सबसे बड़ी ‘चीयरलीडर’

मैदान पर राहुल का बल्ला आग उगल रहा था, तो दूसरी ओर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। अथिया हमेशा से ही राहुल की सबसे बड़ी समर्थक रही हैं। जैसे ही राहुल ने मैदान के चारों कोनों में चौके-छक्कों की बारिश शुरू की, अथिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार किया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘उफ्फ, केएल राहुल’। उनकी यह प्रतिक्रिया प्रशंसकों के बीच तेजी से वायरल हो रही है।

पंजाब के खिलाफ ‘क्रेजी’ पारी देख गदगद हुआ शेट्टी परिवार

राहुल की इस धमाकेदार और इन्सेन (Insane) पारी ने न केवल फैंस बल्कि उनके ससुराल पक्ष को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। अथिया ने एक अन्य पोस्ट में रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ राहुल के प्रति अपना प्यार जताया। वहीं, अथिया के भाई और अभिनेता अहान शेट्टी ने भी अपने जीजा की इस अद्भुत उपलब्धि पर हैरानी जताते हुए लिखा, ‘तुमने क्या कर दिया? अद्भुत।’ अहान की इस टिप्पणी से साफ है कि राहुल की इस पारी ने खेल के स्तर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

पावर कपल की शानदार केमिस्ट्री

आपको बता दे कि, केएल राहुल और अथिया शेट्टी को भारतीय खेल और मनोरंजन जगत के सबसे पावरफुल कपल्स में गिना जाता है। आपको बता दें कि इस जोड़ी ने 23 जनवरी, 2023 को अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित भव्य फार्म हाउस पर एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से ही दोनों अक्सर एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाते नजर आते हैं। राहुल के करियर के उतार-चढ़ाव में अथिया हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रही हैं।

बेटी ‘इवारा’ के साथ बिता रहे हैं खुशहाल जीवन

सिर्फ खेल के मैदान पर ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी में भी राहुल के लिए पिछला साल बेहद खास रहा है। 24 मार्च, 2024 को इस कपल ने अपने पहले बच्चे के रूप में एक प्यारी सी बेटी ‘इवारा’ का स्वागत किया था। पिता बनने के बाद राहुल के खेल में एक अलग तरह की परिपक्वता और आक्रामकता देखने को मिल रही है। 152 रनों की यह रिकॉर्ड पारी इस बात का सबूत है कि केएल राहुल इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और परिवार का साथ उनकी इस सफलता में अहम भूमिका निभा रहा है।