KKR vs MI: KKR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस पहले करेगी बैटिंग

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी, जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम को मजबूती मिली है।

KKR vs MI

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 20, 2026

KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके चलते मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी कर रही है। यह मैच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है, जहां मुंबई का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर खेले गए 11 मैचों में मुंबई ने सात बार जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता केवल चार बार विजयी रही है।

Shami-Jahan: हसीन जहां के आरोपों पर कोर्ट की क्लीन चिट; जानिए किस मामले में बरी हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

हार्दिक पांड्या की वापसी

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या चोट के कारण तीन मैचों से बाहर थे। अब उन्होंने वापसी की है और कहा है कि वे अपनी साख बचाने के लिए मैदान में उतरे हैं। हार्दिक के अलावा अल्लाह गजनफर को भी टीम में शामिल किया गया है, हालांकि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में रखा गया है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रायन रिकेल्टन

रोहित शर्मा (विकेटकीपर)

नमन धीर

सूर्यकुमार यादव

तिलक वर्मा

हार्दिक पांड्या (कप्तान)

विल जैक्स

कॉर्बिन बॉश

दीपक चाहर

जसप्रीत बुमराह

रघु शर्मा

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे (कप्तान)

अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर)

कैमरून ग्रीन

रोवमैन पॉवेल

मनीष पांडे

रिंकू सिंह

सुनील नरेन

अनुकूल रॉय

कार्तिक त्यागी

वरुण चक्रवर्ती

सौरभ दुबे

मुंबई की चुनौती

मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए मैदान में उतरी है। हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम को मजबूती मिली है, लेकिन अब यह देखना होगा कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में संतुलन कैसे बनता है।

कोलकाता की मजबूरी

KKR के लिए यह मैच बेहद अहम है। टीम को अपने आखिरी दोनों मुकाबले जीतने जरूरी हैं ताकि प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रह सकें। इसलिए कोलकाता के लिए जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

ईडन गार्डन्स का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस का ईडन गार्डन्स पर रिकॉर्ड बेहतर रहा है। सात जीत और चार हार के आंकड़े बताते हैं कि इस मैदान पर मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि, कोलकाता अपने घरेलू मैदान पर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी।

Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians: केकेआर के लिए आखिरी मौका, मुंबई से होगी टक्कर; जानें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट