KKR vs GT Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग में आज Kolkata Knight Riders और Gujarat Titans के बीच बेहद महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। गुजरात की टीम जीत हासिल कर सीधे प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर सकती है, वहीं कोलकाता के लिए यह करो या मरो जैसा मैच होगा।
KKR-GT मैच से मचेगा बड़ा उलटफेर, 6 टीमों की किस्मत दांव पर
अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अब तक 12 मुकाबलों में 8 जीत दर्ज की हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 16 अंकों और बेहतर नेट रन रेट के साथ गुजरात फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। अगर टीम आज जीत हासिल करती है तो वह शीर्ष स्थान पर पहुंच सकती है।
दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 11 मैचों में केवल 4 मुकाबले जीते हैं और 6 में हार झेली है। एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था, जिससे टीम को एक अंक मिला। अब कोलकाता के पास प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए बचे हुए सभी मुकाबले जीतना जरूरी है। यदि टीम आज हार जाती है तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।
ईडन गार्डन्स का IPL रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स स्टेडियम हमेशा से हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है। इस मैदान पर अब तक आईपीएल के 104 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मुकाबले जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 59 बार सफल रही है। आंकड़े बताते हैं कि यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना अपेक्षाकृत आसान रहता है और ओस भी बड़ा रोल निभाती है।
इस मैदान पर आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर 262 रन रहा है, जिसे 2024 में पंजाब किंग्स ने बनाया था। वहीं सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 112 रन की रही है, जो रजत पाटीदार के बल्ले से निकली थी। यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 164 रन माना जाता है।
CSK vs LSG : अंशुल कंबोज की वह खौफनाक रात, जब 16 गेंदों ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड
कैसी होगी आज की पिच?
आज ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। सतह काफी सपाट नजर आ रही है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। तेज गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा सहायता मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि मौसम और बारिश का असर पिच के व्यवहार को बदल सकता है। अगर हल्की नमी रही तो गेंद अतिरिक्त उछाल ले सकती है, जिससे बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
इसके बावजूद मैच में बड़े स्कोर की संभावना काफी ज्यादा है। माना जा रहा है कि पहली पारी में 220 से 230 रन का स्कोर मुकाबले को रोमांचक बना सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि दूसरी पारी में ओस का फायदा उठाया जा सके।
कहां देखें लाइव मुकाबला?
Indian Premier League के इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी।
Women T20 Record : क्रिकेट मैदान पर आया फातिमा सना का तूफान, सिर्फ इतनी गेंदों में रचा इतिहास










