Kitchen Tips: आजकल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण कई लोग इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करने लगे हैं। बिजली से चलने वाला यह कुकटॉप गैस चूल्हे की तुलना में काफी सुविधाजनक और सुरक्षित माना जाता है। यही कारण है कि घरों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। हालांकि इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करना आसान जरूर है, लेकिन इसे सही तरीके से उपयोग करना बेहद जरूरी है। अगर इस्तेमाल के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखा जाए तो यह न केवल उपकरण को नुकसान पहुंचा सकता है बल्कि हादसे का कारण भी बन सकता है। आइए जानते हैं कि इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए।
Elon Musk vs EU: एलन मस्क को बड़ा झटका, यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 1277 करोड़ का भारी जुर्माना
हर बर्तन इंडक्शन पर नहीं होता उपयोगी
आपको बता दें कि, गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय लगभग हर तरह के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन इंडक्शन चूल्हे में ऐसा नहीं होता। इंडक्शन कुकटॉप एक खास तकनीक पर काम करता है, जिसके लिए विशेष प्रकार के बर्तनों की जरूरत होती है। इंडक्शन पर आमतौर पर स्टेनलेस स्टील या फेरोमैग्नेटिक बेस वाले बर्तन ही अच्छे से काम करते हैं। वहीं एल्युमिनियम, कॉपर, कांच और सेरेमिक के बर्तन इस पर सही तरीके से काम नहीं करते।
कुकिंग सरफेस पर धातु की चीजें रखने से बचें

इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाते समय कई लोग चाकू, चम्मच या एल्युमिनियम फॉयल जैसी धातु की चीजें कुकिंग सतह पर रख देते हैं। यह आदत खतरनाक हो सकती है। दरअसल, इंडक्शन के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड के कारण ये धातु की वस्तुएं गर्म हो सकती हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति इन्हें हाथ से उठाने की कोशिश करता है तो उसके हाथ जलने का खतरा रहता है।
Solar Cooker: LPG की टेंशन खत्म,अब सोलर कुकर की मदद से ऐसे पकाएं खाना
वेंटिलेशन ओपनिंग को बंद न करें
इंडक्शन चूल्हे के अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को ठंडा रखने के लिए इसमें वेंटिलेशन सिस्टम दिया जाता है। आमतौर पर इसके एयर इनटेक और एग्जॉस्ट वेंट्स चूल्हे के नीचे या पीछे की तरफ होते हैं। अगर इन वेंट्स को किसी चीज से ढक दिया जाए या ऐसी जगह पर चूल्हा रखा जाए जहां हवा का सही प्रवाह न हो, तो कुकटॉप ओवरहीट हो सकता है।
टूटी हुई कांच की सतह का इस्तेमाल न करें
इंडक्शन चूल्हे के ऊपर कांच का मजबूत सरफेस लगा होता है। अगर किसी वजह से यह कांच टूट जाए या उसमें दरार आ जाए तो तुरंत उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। टूटी हुई सतह से पानी या कोई अन्य तरल पदार्थ अंदर जा सकता है, जिससे अंदर के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स खराब हो सकते हैं।
WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें










