Delhi Blast: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार शाम एक झुग्गी में LPG सिलेंडर फटने से अचानक आग लग गई। हादसा इतना तेज था कि झुग्गी में मौजूद पति-पत्नी इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल पुलिस की PCR वैन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
यह घटना विवेक विहार थाने के पीछे स्थित झुग्गी नंबर-11 में रविवार, 30 अगस्त को शाम करीब 4:24 बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, झुग्गी के अंदर रखा एक छोटा LPG सिलेंडर अचानक फट गया। धमाके के बाद वहां आग भड़क उठी और देखते ही देखते झुग्गी आग की लपटों में घिर गई।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में बड़ा अपडेट, NIA चार्जशीट पर अदालत की
धमाके के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल विभाग को जानकारी दी गई। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इनमें दो वॉटर टेंडर और एक वॉटर बाउजर शामिल था। स्टेशन ऑफिसर (STO) देशपाल की निगरानी में दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को आसपास की झुग्गियों तक फैलने से रोकने की कोशिश की।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शाम 4:55 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद दमकल टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया।
पति-पत्नी बुरी तरह झुलसे
हादसे में झुग्गी में मौजूद दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय अनिल दास, पुत्र हरि नारायण, करीब 60 फीसदी तक झुलस गए हैं। उनकी 30 वर्षीय पत्नी खुशबू भी इस हादसे में लगभग 60 फीसदी झुलस गईं। आग की चपेट में आने के बाद दोनों को तत्काल PCR की सहायता से राजीव गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
सिलेंडर में ब्लास्ट कैसे हुआ? जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह झुग्गी में रखा छोटा LPG सिलेंडर बताया जा रहा है। हालांकि, सिलेंडर में विस्फोट आखिर किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।
पुलिस और संबंधित जांच टीमें घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। यह भी जांच की जा रही है कि सिलेंडर में किसी तरह की तकनीकी खराबी थी या फिर गैस रिसाव समेत कोई अन्य वजह हादसे का कारण बनी।
आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी
अचानक हुए धमाके और आग की लपटों को देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई। घटना के तुरंत बाद लोग मौके पर जुटने लगे। दमकल और पुलिस टीमों की कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि LPG सिलेंडर में विस्फोट का वास्तविक कारण क्या था।
पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, दिल्ली में पति-पत्नी साहिल और समीरा










