
Kiren Rijiju: लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन पर चर्चा के दौरान, किरन रिजिजू ने प्रियंका गांधी की तारीफ की और कहा कि यदि उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता, तो उनका प्रदर्शन और बेहतर होता। साथ ही उन्होंने पंडित नेहरू का उल्लेख कर उनका सम्मान भी किया। रिजिजू ने सदन में राहुल गांधी द्वारा आंख मारने और गले मिलने जैसी हरकतों पर भी मज़ाक उड़ाया।











