King Movie: शाहरुख खान एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। साल 2023 में पठान, जवान और डंकी जैसी लगातार कई बड़ी फिल्मों के बाद फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किंग को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और फिल्म पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है।
Aneet Padda News: सैयार एक्ट्रेस का इमोशनल पोस्ट, कहा- “मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार”
भारी-भरकम बजट और बड़ी डील
बताते चलें कि, इस फिल्म का निर्देशन Siddharth Anand कर रहे हैं और इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 400 करोड़ रुपए है, जो इसे बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल करता है।
जानकारी के अनुसार, किंग के ऑल इंडिया थिएट्रिकल राइट्स करीब 250 करोड़ रुपए में बिक चुके हैं। यह डील इस साल की सबसे बड़ी डील्स में गिनी जा रही है। इस फिल्म के डिस्ट्रीब्युशन राइट्स पेन मरुधर नामक कंपनी ने हासिल किए हैं, जो पहले भी कई बड़ी फिल्मों के साथ काम कर चुकी है।
डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा

दरअसल, किंग के थिएट्रिकल राइट्स को लेकर फिल्म इंडस्ट्री मे जबरदस्त होड़ देखने को मिली। इस डील के लिए कई बड़ी कंपनियां मैदान में थीं, जिनमें एए फिल्म्स, जियो स्टूडियोज, पीवीआर आईएनओएक्स पिक्चर्स, यश राज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल थीं। इस प्रतिस्पर्धा से साफ जाहिर होता है कि इंडस्ट्री को Shah Rukh Khan की स्टार पावर और उनकी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस क्षमता पर पूरा भरोसा है।
स्टार कास्ट और खास आकर्षण
‘किंग’ की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी Suhana Khan के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनने वाला है। इसके अलावा फिल्म में Deepika Padukone, Abhishek Bachchan, Anil Kapoor, Jackie Shroff, Rani Mukerji, Arshad Warsi, Jaideep Ahlawat और Raghav Juyal जैसे कई बड़े कलाकार शामिल हैं।
म्यूजिक और इंटरनेशनल टच
फिल्म का संगीत Anirudh Ravichander ने तैयार किया है, जो अपने दमदार म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। खास बात यह है कि इंटरनेशनल पॉप स्टार Ed Sheeran ने भी इस फिल्म के लिए एक गाना तैयार किया है, जिससे फिल्म को ग्लोबल अपील मिलने की उम्मीद है।
रिलीज डेट और उम्मीदें
किंग को 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म शाहरुख खान की तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी होगी। उनकी आखिरी फिल्म ‘डंकी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
Dhurandhar 2 Box office: धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धूम जारी, जानिए लेटेस्ट अपडेट









