Celebrity News: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल्स में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के लिए एक बेहद खुशी भरी खबर सामने आई है. कियारा और सिद्धार्थ एक बार फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं. ३५ साल की उम्र में कियारा आडवाणी अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस खूबसूरत सेलिब्रिटी जोड़े ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बेटी सरायाह के साथ एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है, जिसके बाद से ही यह खबर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी

बताते चले कि, बॉलीवुड के चर्चित कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की एक और बड़ी खुशखबरी शेयर की है। कपल ने बताया है कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। 7 अक्टूबर को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर इस खबर की जानकारी दी। पोस्ट सामने आते ही यह खबर तेजी से वायरल हो गई और फैंस ने कपल को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी।
दूसरी बार पैरेंट्स बनेंगे कियारा-सिद्धार्थ
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट बेहद खास अंदाज में की। शेयर की गई तस्वीर में दोनों के हाथों के ऊपर छोटे-छोटे बेबी सॉक्स दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनकी बेटी सरायाह उन नन्हे सॉक्स को अपने हाथों में पकड़े नजर आ रही हैं। तस्वीर के जरिए कपल ने परिवार में जल्द आने वाले नए सदस्य की खुशखबरी दी।
कियारा-सिद्धार्थ ने खास अंदाज में दी गुड न्यूज

कपल ने तस्वीर के साथ बेहद भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर वे जिंदगी के सबसे बड़े तोहफे से धन्य हुए हैं और उनका दिल प्यार तथा शुक्रगुजारी से भरा हुआ है। इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ के पोस्ट को लगातार शेयर और कमेंट किया जा रहा है। फैंस के लिए यह खबर इसलिए भी खास है क्योंकि कपल ने अपनी पहली बेटी की खुशखबरी भी इसी तरह के क्रिएटिव अंदाज में दी थी।
बेटी सरायाह बनने वाली हैं बड़ी बहन
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले साल अपनी बेटी सरायाह के माता-पिता बने थे। अब उनकी बेटी जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हैं। नए पोस्ट में सरायाह की मौजूदगी ने इस घोषणा को और भी खास बना दिया है। तस्वीर में नन्ही सरायाह के हाथों में बेबी सॉक्स नजर आने के बाद फैंस ने परिवार में नए सदस्य के आने को लेकर खुशी जताई।
बॉलीवुड सितारों ने कियारा-सिद्धार्थ को दी बधाई

कियारा और सिद्धार्थ की दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मॉमी और डैडी फिर से।” वहीं परिणीति चोपड़ा ने कपल को बधाई दी। आथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर समेत कई अन्य सितारों ने भी पोस्ट पर प्यार और शुभकामनाएं दीं। फैंस भी कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए।
शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी कियारा-सिद्धार्थ की कहानी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट से हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात 2021 में फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसी दौरान दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें भी सामने आने लगी थीं। हालांकि, कपल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा।
2023 में शादी के बंधन में बंधे थे कियारा-सिद्धार्थ
रिश्ते में आगे बढ़ने के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को शादी कर ली। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की थी। शादी के बाद से ही यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल रही है। इसके बाद 2025 में दोनों ने अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया और अब एक बार फिर परिवार में नए मेहमान के आने की खबर सामने आई है।
कियारा और सिद्धार्थ का फिल्मी करियर भी चर्चा में

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई थीं। दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा हालिया रिलीज फिल्म ‘द वन’ में दिखाई दिए हैं। फिल्मों के साथ-साथ अब कियारा और सिद्धार्थ की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है। दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर ने उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल बना दिया है और सोशल मीडिया पर दोनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।










