Ketan Murder Case: 19 साल की सिया थी साज़िश का चेहरा? पिता के खुलासे से मची सनसनी

पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या ने सबको झकझोर कर रख दिया है। मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन की गिरफ्तारी के बाद सिया के पिता प्रवीण गोयल ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। प्रवीण गोयल ने कहा कि वे केतन को अपने बेटे की तरह मानते थे और यदि उनकी बेटी दोषी है, तो उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Ketan Murder Case

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जून 26, 2026

Ketan Murder Case: पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की निर्मम हत्या ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल (केतन की मंगेतर) और उसके प्रेमी चेतन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच, आरोपी सिया के पिता प्रवीण गोयल का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बेटी के कृत्य पर गहरी पीड़ा और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने साफ कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए और यदि उनकी बेटी दोषी है, तो उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

हत्या के आरोपियों पर प्रवीण गोयल की सख्त टिप्पणी

बताते चले कि, प्रवीण गोयल ने अपनी ही बेटी के खिलाफ खड़े होते हुए कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा हुआ है। केतन को मैंने अपने बेटे की तरह माना था, उस पर मेरा बहुत लगाव था। एक पिता के तौर पर मेरी मांग है कि जिसने भी इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है, उसे कठोरतम दंड मिलना चाहिए। जिस तरह केतन को अपनी जान गंवानी पड़ी, उसी तरह इस साजिश में शामिल किसी भी आरोपी को, चाहे वह मेरी अपनी बेटी क्यों न हो, वैसी ही सजा मिलनी चाहिए।”

अग्रवाल परिवार के साथ खड़े होने का दावा

प्रवीण गोयल ने अग्रवाल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा, “अग्रवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हम सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और वे अत्यंत संस्कारी लोग हैं। हमारा पारिवारिक रिश्ता बहुत गहरा था और हमने आज एक बेटा खो दिया है।” उन्होंने केतन के परिवार द्वारा कुछ बातें छिपाने के आरोपों पर कहा कि यदि उन्हें किसी खतरे का आभास था, तो उन्हें साझा करना चाहिए था, शायद तब आज यह दिन न देखना पड़ता।

सिया के प्रेम संबंधों और चेतन से मुलाकात पर चुप्पी

अपनी बेटी सिया के चरित्र और उसके प्रेमी चेतन के साथ संबंधों को लेकर प्रवीण गोयल ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा, “सिया अभी मात्र 19 साल की है। हमें उसके चेतन के साथ संबंधों के बारे में कोई भनक तक नहीं थी। न तो मैंने कभी चेतन को देखा था और न ही उसके बारे में कभी सुना था। एक पिता के रूप में मेरे लिए यह सोचना भी मुश्किल है कि इतनी कम उम्र में मेरी बेटी ऐसा कुछ कर सकती है।”

शादी को लेकर थी परिवार की बड़ी उम्मीदें

प्रवीण गोयल ने बताया कि इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों को बहुत उम्मीदें थीं। उन्होंने कहा, “जब से यह रिश्ता तय हुआ था, सिया हमेशा खुश रहती थी। वह अक्सर कहती थी कि केतन बहुत अच्छा है और मुझे बहुत अच्छे सास-ससुर मिले हैं। हमें लगा था कि सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन अंदर ही अंदर क्या चल रहा था, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं थी। यदि सिया ने केतन को अपने बारे में कुछ बताया था, तो उसे अपने परिवार को विश्वास में लेना चाहिए था, ताकि समय रहते समाधान निकाला जा सकता।”