Pune Murder Case: सगाई के बाद रची गई हत्या की साजिश, पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। केतन के पिता ने बताया कि उनकी मंगेतर सिया ने पूरी प्लानिंग के साथ लोहगढ़ किले से केतन को धक्का देकर मारा। परिवार ने मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाने और आरोपियों को मौत की सजा दिलाने की गुहार लगाई है। जानें, कैसे एक धोखे ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

Pune Murder Case

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जून 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Pune Murder Case: पुणे के सनसनीखेज केतन अग्रवाल हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने भावुक होते हुए बताया कि सिया गोयल ने बेहद ठंडे दिमाग से उनके बेटे को मौत के घाट उतारा है। उन्होंने कहा कि यदि सिया को केतन से शादी नहीं करनी थी, तो वह सीधे मना कर सकती थी, लेकिन अपनी स्वार्थपरता और अय्याशी के लिए उसने उनके होनहार बेटे की जान ले ली। केतन के परिवार का कहना है कि उनकी दुनिया उजड़ गई है, और वे इस मामले में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

हत्या से पहले की गई थी रेकी

बताते चले कि, केतन के पिता ने खुलासा किया कि सिया ने हत्या से पहले कई बार रेकी की थी। वह लगातार केतन को लोहगढ़ किले पर ले जा रही थी। 31 मई को दोनों वहां गए थे, और 14 जून को भी सिया ने केतन को धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन तब केतन ने एक झाड़ी पकड़ ली थी। उस समय सिया ने ‘सांप’ होने का नाटक करके बात टाल दी थी। अंततः 18 जून को जन्मदिन के सरप्राइज के बहाने सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को किले से धक्का दे दिया और उसे मौत की नींद सुला दिया। यह वारदात पूरी तरह से सुनियोजित थी, जिसे सिया ने बड़ी चतुराई से अंजाम दिया।

केतन के परिवार की मांग

आपको बता दे कि, केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल और उनकी मां राखी अग्रवाल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अदालत से अपील की है कि इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। पिता का तर्क है कि यदि केस लंबा खिंचा, तो आरोपी जमानत पर बाहर आ सकते हैं, जो समाज के लिए खतरनाक होगा। परिवार ने आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को ‘मौत की सजा’ दिए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस दरिंदगी को अंजाम देने वाली सिया के परिवार की मानसिकता की भी जांच होनी चाहिए, क्योंकि एक 26 साल के युवा की हत्या करना कोई छोटी बात नहीं है।

मां ने खोला सिया का काला सच

केतन की मां राखी अग्रवाल ने बताया कि सगाई के बाद उन्होंने सिया को अपनी बहू मान लिया था, लेकिन वह लगातार झूठ बोल रही थी। परिवार को बाद में पता चला कि सिया को शराब की लत थी, जिसे उसने परिवार के सामने छिपाया था। केतन की मां के अनुसार, सिया का सगाई के बाद भी अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ अफेयर चल रहा था। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि सिया और चेतन ने मिलकर केतन की हत्या की पूरी साजिश रची थी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस निर्मम घटना ने देश भर में प्रेम संबंधों की आड़ में रची जाने वाली आपराधिक साजिशों पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

2