UP News: यूपी में सियासी घमासान! डिप्टी सीएम ने Akhilesh Yadav के ‘मानसिक संतुलन’ पर उठाए सवाल

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी को 'गैर-जिम्मेदार' बताते हुए कहा कि वे संसद सदस्य बनने के लायक भी नहीं हैं। अम्बेडकरनगर में आयोजित चौपाल के दौरान मौर्य ने अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला किया और उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर बताया। उन्होंने 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा करते हुए आरक्षण को सुरक्षित बताया।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है। शनिवार को अम्बेडकरनगर के भीटी क्षेत्र स्थित खजुरी में ‘जी राम जी योजना’ के तहत आयोजित चौपाल और विकास कार्यों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

UP News: CM योगी का गोरखपुर में जनता दर्शन! फरियादियों की सुनी समस्याएं, दिए सख्त निर्देश

राहुल गांधी की योग्यता पर सवाल

बताते चले कि, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘गैर-जिम्मेदार’ करार देते हुए उनके पद पर रहने को देश का दुर्भाग्य बताया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सांसद बनने की बुनियादी योग्यता भी नहीं रखता, वह आज विपक्ष का नेतृत्व कर रहा है। मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसका गठबंधन केवल सत्ता की लालसा में देश में भ्रामक विमर्श और दुष्प्रचार फैलाने का काम कर रहा है। उनके अनुसार, राहुल गांधी के बयान और उनकी राजनीति केवल अस्थिरता पैदा करने की कोशिश है।

अखिलेश यादव पर मानसिक संतुलन खोने का तीखा कटाक्ष

आपको बता दे कि, समाजवादी पार्टी के मुखिया पर सीधा हमला बोलते हुए केशव मौर्य ने कहा कि पिछले कुछ चुनावों के परिणामों के बाद अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन पूरी तरह डगमगा गया है। उन्होंने सपा के पुराने कार्यकाल की याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान आतंकवादियों के विरुद्ध चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की गई थी। मौर्य ने जोर देकर कहा कि जिन लोगों को सपा बचाना चाहती थी, उन्हें बाद में न्यायालय ने फांसी और आजीवन कारावास जैसी कड़ी सजाएं सुनाईं, जो सपा के ‘अपराध प्रेम’ को उजागर करता है।

आरक्षण सुरक्षा का भरोसा और PDA फॉर्मूले को बताया फर्जी

संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आरक्षण और भारतीय संविधान पूरी तरह सुरक्षित हैं और भाजपा सरकार में इन्हें कोई खतरा नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को ‘परिवारवाद का गठबंधन’ करार देते हुए इसे पूरी तरह फर्जी बताया। मौर्य के अनुसार, विपक्ष ने केवल चुनाव जीतने के लिए यह नैरेटिव गढ़ा है, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा ने ही पिछड़ों और गरीबों के लिए धरातल पर काम किया है।

आगामी चुनाव और 2027 में कमल खिलाने का संकल्प

विभिन्न राज्यों जैसे हरियाणा, दिल्ली और बिहार में भाजपा की मजबूती का हवाला देते हुए मौर्य ने कहा कि विपक्षी दल हार के डर से बौखलाए हुए हैं। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए घोषणा की कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने दावा किया कि अवध क्षेत्र समेत पूरे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलेगा और जनता विकास विरोधी ताकतों को करारा जवाब देगी।

Shankaracharya Controversy: CM योगी पर शंकराचार्य का पलटवार, बोले- “40 मुकदमों से भी ज्यादा…”

2