Kerala Elections 2026: INDIA ब्लॉक की बैठक में लेफ्ट नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा, कह दी ये बड़ी बात

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में बैठक में लेफ्ट नेताओं ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों पर हमला करने से गठबंधन की एकता कमजोर होगी। कांग्रेस ने कहा कि बाद में इस पर विस्तार से चर्चा होगी।

INDIA ब्लॉक की बैठक में लेफ्ट नेताओं ने राहुल गांधी को घेरा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 10, 2026

Kerala Elections 2026: केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। राज्य में वामपंथ के नेतृत्व में एलडीएफ गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ चुनावी मैदान में सक्रिय हैं। इसी बीच, राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन यानी INDIA ब्लॉक की बैठक में लेफ्ट नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से घेर लिया गया।

लेफ्ट नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने केरल में कम्युनिस्ट पार्टियों और बीजेपी के बीच कथित तालमेल का जिक्र किया, गठबंधन के रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं। उनके अनुसार, इस तरह के आरोप और टिप्पणियां सहयोगी दलों के बीच विश्वास को कमजोर कर सकती हैं और इंडिया ब्लॉक की एकजुटता को खतरे में डाल सकती हैं।

LPG Crisis: तेल-गैस संकट पर PM मोदी की उच्च स्तरीय बैठक में बड़ा फैसला, ‘जनता पर ना पड़े कोई असर’

बैठक में क्या हुआ

9 मार्च को दिल्ली में हुई INDIA ब्लॉक की बैठक का मुख्य एजेंडा संसद सत्र से जुड़ी चर्चा थी। इस दौरान लेफ्ट सांसद जॉन ब्रिट्स और पी. संतोष कुमार ने खुलकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान ने गठबंधन के सहयोगी दलों को असहज किया है। राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी में “कम्युनिस्ट जनता पार्टी” जैसी शब्दावली का इस्तेमाल किया, जिससे वामपंथी नेताओं में नाराजगी पैदा हुई। उनका मानना था कि इस तरह की टिप्पणियों से गठबंधन का भरोसा कमजोर होगा और चुनावी रणनीति प्रभावित हो सकती है।

कांग्रेस का रुख

बैठक के दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी के बयान पर बाद में विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित नेताओं से अपील की कि फिलहाल संसद सत्र के एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किया जाए और राहुल गांधी के कथन को मुद्दा न बनाया जाए। राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद थे और उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर बाद में बातचीत की जाएगी। इस बीच अधिकांश नेताओं ने भी कहा कि बैठक का प्राथमिक ध्यान संसद के कामकाज पर होना चाहिए, न कि बयानबाजी पर।

देश में LPG किल्लत पर एक्शन मोड में सरकार, PM मोदी ने बुलाई अहम बैठक

केरल की चुनावी पृष्ठभूमि

केरल में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पिछले दो कार्यकालों से एलडीएफ सरकार सत्ता में है। राज्य में बीजेपी तीसरे नंबर की पार्टी है, जबकि कांग्रेस मुख्य विपक्ष के तौर पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस का मानना है कि इस बार चुनाव में उनका प्रदर्शन मजबूत होगा और राज्य में सत्ता हासिल करने का अवसर मिलेगा। इसी कारण से, गठबंधन के अंदर हुई इस बहस का राजनीतिक महत्व और भी बढ़ गया है।