केजरीवाल और CM मान एक मंच पर! पंजाब में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ समारोह में होंगे शामिल

गुरदासपुर पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने सोमवार को घोषणा की कि अमृतसर गुरदासपुर और बटाला में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ शीर्षक से तीन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्रद्धालुओं के रूप में शामिल होंगे। बाली ने बताया कि प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी इन कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन 27 जून को रणजीत एवेन्यू ग्राउंड अमृतसर 28 जून को सरकारी कॉलेज गुरदासपुर और 29 जून को एसएल बावा स्कूल ग्राउंड बटाला में होंगे।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

गुरदासपुर
पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने सोमवार को घोषणा की कि अमृतसर गुरदासपुर और बटाला में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ शीर्षक से तीन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्रद्धालुओं के रूप में शामिल होंगे।

बाली ने बताया कि प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी इन कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन 27 जून को रणजीत एवेन्यू ग्राउंड अमृतसर 28 जून को सरकारी कॉलेज गुरदासपुर और 29 जून को एसएल बावा स्कूल ग्राउंड बटाला में होंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण में भगवान शिव की आराधना का अवसर देना है।

जानकारी के मुताबिक, 'एक शाम शिव के नाम' कार्यक्रम पूरी तरह शहरी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं, इसमें हिंदू मतदाताओं पर भी विशेष फोकस रखा गया है। यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है, जब अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है। इससे पहले जालंधर में भी इसी तरह का एक कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है, जिसमें मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो दोनों शामिल हुए थे।

सीएम लगातार कर रहे हैं रैलियां
पंजाब सरकार इस समय पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां कर रहे हैं। उनकी कोशिश सीधे लोगों से जुड़ने और उनका फीडबैक लेने की है। हाल ही में होशियारपुर और फतेहगढ़ साहिब में कार्यक्रम हुए हैं, जबकि अब फरीदकोट में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पंजाब वेदों रामायण उपनिषदों महाभारत पुराणों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से जुड़ी पवित्र भूमि है। इस विरासत को संरक्षित करना और आगे बढ़ाना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रा योजना के तहत खाटू श्याम सालासर मथुरा वृंदावन और हरिद्वार ऋषिकेश जैसे तीन नए तीर्थ सर्किट जोड़े गए हैं। विजय कुमार शर्मा ने लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें सफल बनाने की अपील की।

2