Kedarnath Helicopter Booking 2026: साल 2026 की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इस वर्ष यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होने जा रही है, जबकि भगवान केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी बीच केदारनाथ धाम जाने वाले भक्तों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। आज 11 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू हो रही है। इच्छुक श्रद्धालु आज शाम 6 बजे से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।
अक्षय तृतीया पर प्रेमानंद महाराज ने बताया एक चीज का दान करने से भाग्य बदलने का उपाय
केवल ऑनलाइन होगी टिकट बुकिंग

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हेलीकॉप्टर सेवा की टिकट केवल आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही बुक की जाएगी। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना और टिकटों की कालाबाजारी को रोकना है। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे किसी भी एजेंट या अन्य वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करने से बचें, क्योंकि इससे धोखाधड़ी का खतरा हो सकता है।
कैसे करें हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग?
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए टिकट बुक करना बेहद आसान है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी स्टेप्स का पालन करना होगा—
सबसे पहले श्रद्धालुओं को आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट (heliyatra.irctc.co.in) पर जाना होगा। वहां मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके बाद ‘बुक टिकट’ विकल्प का चयन करें। अगले चरण में यात्रा की तारीख, हेलीपैड का स्थान और समय स्लॉट चुनना होगा। फिर यात्रियों की जानकारी जैसे नाम, आयु और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना जरूरी होगा। सभी जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जिसके बाद टिकट कन्फर्म हो जाएगी। इसके अलावा, यात्रा पर जाने से पहले उत्तराखंड पर्यटन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना भी अनिवार्य है।
हेलीकॉप्टर सेवा का किराया
केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तीन प्रमुख स्थानों—गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित की जाती है। इन तीनों स्थानों से किराया अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
गुप्तकाशी से केदारनाथ: लगभग ₹12,762 (आना-जाना)
फाटा से केदारनाथ: लगभग ₹10,164 (आना-जाना)
सिरसी से केदारनाथ: लगभग ₹6,390 (आना-जाना)
यह किराया राउंड ट्रिप यानी आने-जाने दोनों के लिए निर्धारित है। यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार हेलीपैड का चयन कर सकते हैं।
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सलाह
यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही टिकट बुक करें और किसी भी प्रकार के दलालों या फर्जी एजेंटों से दूर रहें। साथ ही, यात्रा से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और समय पर बुकिंग प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि सीमित सीटों के चलते टिकट जल्दी फुल हो सकती हैं।
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए ‘गोल्डन डे’, नौकरी में तरक्की और धन लाभ के प्रबल योग!










