Katrina Kaif Trolling: कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर भड़के फैंस, ऋतिक रोशन ने दिया सपोर्ट

कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कमेंट किए, जिसके बाद बॉडी शेमिंग को लेकर बहस शुरू हो गई। कैटरीना के समर्थन में हर्षवीर जैन ने पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट को ऋतिक रोशन ने लाइक किया, जिसके बाद उनका रिएक्शन चर्चा में आ गया।

Katrina Kaif Trolling

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 19, 2026

Katrina Kaif Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया चर्चा को लेकर सुर्खियों में हैं। 14 सितंबर को कैटरीना अपने पति और अभिनेता विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंची थी। इस दौरान वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इवेंट से सामने आई उनकी तस्वीरों और वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके वजन को लेकर टिप्पणियां करना शुरू कर दिया।

कैटरीना कैफ बॉडी शेमिंग के खिलाफ फैंस ने उठाई आवाज

Katrina Kaif Trolling

बताते चले कि, कैटरीना के वजन को लेकर किए गए कमेंट्स के बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उनका बचाव किया। लोगों ने सवाल उठाया कि किसी महिला के शरीर और खासकर मां बनने के बाद उसके वजन में आए बदलाव को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी करना क्यों जरूरी है। इसी बीच कैटरीना के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आई, जिस पर अब अभिनेता ऋतिक रोशन की प्रतिक्रिया चर्चा में है।

कैटरीना कैफ के समर्थन में हर्षवीर जैन की पोस्ट

कैटरीना के वजन को लेकर चल रही बहस के बीच ‘स्टोरीसेलरकॉमिक्स’ नाम से पहचाने जाने वाले हर्षवीर जैन ने इंस्टाग्राम पर दो स्लाइड की एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह अपनी टीनएज के दौरान कैटरीना कैफ के बड़े प्रशंसक रहे हैं और उनकी फिल्मों तथा तस्वीरों को लेकर उनकी खास दिलचस्पी थी।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि कैटरीना की एक झलक पाने के लिए उन्होंने दूसरे राज्यों तक यात्रा की थी और उनकी तस्वीरों, अखबारों की कटिंग और फिल्मों के पोस्टर तक संभालकर रखे थे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने को आधार बनाकर किसी अभिनेत्री के करियर को खत्म मान लेना सही सोच नहीं है।

बॉडी शेमिंग पर सोशल मीडिया पोस्ट में महिलाओं के सम्मान की बात

हर्षवीर जैन ने अपनी पोस्ट की दूसरी स्लाइड में उन युवाओं को संबोधित किया, जिन्हें कैटरीना के वजन पर टिप्पणी करना सामान्य लग सकता है। उन्होंने समझाने की कोशिश की कि किसी महिला के शरीर पर टिप्पणी करने का असर केवल उस महिला तक सीमित नहीं रहता।

Katrina Kaif Trolling

पोस्ट में उन्होंने कैटरीना को एक मां और सफल बिजनेस करने वाली महिला के तौर पर संदर्भित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किए गए व्यक्तिगत कमेंट्स से शायद अभिनेत्री पर सीधा असर न पड़े, लेकिन ऐसी टिप्पणियां देखने वाली दूसरी महिलाओं को जरूर बुरा लग सकता है।

ऋतिक रोशन ने कैटरीना कैफ के सपोर्ट वाली पोस्ट को किया लाइक

इसी पोस्ट पर अभिनेता ऋतिक रोशन का भी ध्यान गया। ऋतिक ने हर्षवीर जैन की पोस्ट को लाइक किया। हालांकि उन्होंने पोस्ट के नीचे कोई कमेंट नहीं किया और न ही बॉडी शेमिंग को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई अलग बयान दिया है।

फिर भी उनके पोस्ट लाइक करने को सोशल मीडिया यूजर्स कैटरीना के समर्थन में लिखे गए संदेश के प्रति उनकी सहमति के तौर पर देख रहे हैं। ऋतिक और कैटरीना इससे पहले ‘बैंग बैंग’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

मां बनने के बाद पहली बार लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से दिखी कैटरीना

कैटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में बेटे विहान को जन्म दिया था। मां बनने के बाद अभिनेत्री काफी समय तक सार्वजनिक कार्यक्रमों और कैमरे से दूर रहीं। अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में विक्की कौशल के साथ उनकी मौजूदगी लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से नजर आने की वजह से भी चर्चा में रही।

Katrina Kaif Trolling

कैटरीना की तस्वीरों के सामने आने के बाद जहां उनके लुक और पब्लिक अपीयरेंस की चर्चा हुई, वहीं कुछ सोशल मीडिया कमेंट्स ने उनके वजन को लेकर बहस छेड़ दी। इसके बाद उनके फैंस ने बॉडी शेमिंग के खिलाफ आवाज उठाई और अभिनेत्री के समर्थन में पोस्ट शेयर किए।