Karnataka CM Siddaramaiah: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने स्कूल और कॉलेजों में यूनिफॉर्म संबंधी अपने 5 फरवरी 2022 के आदेश को वापस लेते हुए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों में भगवा शॉल पहनने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि केवल पहले से प्रचलित धार्मिक प्रथाओं जैसे पगड़ी, जनेऊ, रुद्राक्ष और हिजाब को ही अनुमति दी जाएगी। नई प्रथाओं को शुरू करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
सफलता की कहानी: सुनीता जायसवाल को मौके पर मिला राशन कार्ड, चेहरे पर लौटी खुशी
भगवा शॉल पर रोक
सिद्धारमैया ने कहा कि भगवा रंग की शॉल पहनने की अनुमति नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का आदेश मौजूदा धार्मिक परंपराओं को मान्यता देता है, लेकिन किसी भी नई परंपरा को लागू करने की अनुमति नहीं देता।
बीजेपी का कांग्रेस पर हमला
कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दावनगेरे उपचुनाव के नतीजों और अल्पसंख्यक मतदाताओं में असंतोष के चलते सरकार ने तुष्टीकरण की रणनीति अपनाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की आत्महत्या और कानून व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं से ध्यान हटाकर धार्मिक मुद्दों पर राजनीति कर रही है।
अमित मालवीय का बयान
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गुपचुप तरीके से 2022 का यूनिफॉर्म आदेश वापस ले लिया है और “सीमित पारंपरिक और धार्मिक प्रतीकों” की आड़ में स्कूलों में हिजाब की अनुमति दे दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम बच्चों की शिक्षा में धार्मिक पहचान को संस्थागत बनाने और उन्हें रूढ़िवादिता की ओर धकेलने वाला है।
ओबीसी प्रदेश स्त्री सम्मेलन अमरकंटक में. राजमणि पटेल










