Karan Aujla: विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज़ का गाना ‘तौबा तौबा’ फेम रैपर करण औजला इन दिनों एक विवाद को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि, अमेरिकी रैपर और एक्ट्रेस गोरी ने आरोप लगाते हुए, शादी छिपाते हुए उनके साथ रिलेशनशिप बनाए। गोरी का कहना है कि उन्होंने इस दौरान अपनी आवाज दबाने और झूठी खबरें फैलाने की कोशिशें महसूस की।
Jana Nayagan: आखिर क्यों टली विजय की ‘जन नायकन’? राहुल गांधी के तीखे हमले ने मचाई खलबली
अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
गोरी ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि करण औजला और उनकी टीम ने उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। रेडिट और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने बताया कि जब उन्होंने करण के साथ रिलेशन शुरू किया, तो उन्हें इस बात का पता नहीं था कि वह शादीशुदा हैं। गोरी ने लिखा, “इस साल ने मुझे मीडिया में झूठ और मेरी आवाज दबाने के बारे में बहुत कुछ सिखाया। यह एहसास दिलाया कि कितने पुरुष और महिलाएं दुनिया भर में चुप कर दिए जाते हैं।”
रेडिट पर वायरल हुआ पोल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर गोरी का पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने आगे आरोप लगाया कि करण औजला की टीम ने एक इन्फ्लुएंसर के जरिए झूठी जानकारी फैलाकर उनके साथ हुए रिलेशन को दबाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उनके करियर पर भी इसका असर पड़ा। इसके बावजूद, गोरी ने कहा कि कई हस्तियों ने उनकी दृढ़ता देखकर उनसे संपर्क किया और वह और अधिक जानकारी साझा करने को तैयार हैं।
करण औजला की शादी और निजी जीवन
करण औजला की शादी पलक औजला से हुई है। पलक कनाडाई मेकअप आर्टिस्ट और बिजनेसवुमन हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 2,34,000 फॉलोअर्स हैं। वह दुबई के लग्जरी सैलून मेसन पाल्के की सीईओ और करण औजला के साथ को-ऑनर हैं। दोनों की शादी 2023 में हुई थी।
करण औजला की टीम की प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि, अभी तक इंडियन सिंगर करण औजला और उनकी टीम ने इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टीम इस विवाद पर चुप्पी साधे हुए है और आगे की जानकारी के लिए कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
गोल्डन ग्लोब में भारतीयों ने मचाई धूम, जेनिफर ने पहनी सब्यसाची की ज्वेलरी और फिल्म ने रचा इतिहास










